Trading plan: जबतक निफ्टी 24751 के ऊपर है तब तक शॉर्ट का सोचें नहीं, 25078 पार हुआ तो 25089-25110 तक की तेजी संभव- वीरेंद्र कुमार

Nifty trend : निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस- 25078-25089/25110 और बड़ा रजिस्टेंस- 25156 25189/25205 पर है। बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस- 51357-51519 पर और बड़ा रजिस्टेंस- 51689-51756/51897 पर है।इसके लिए पहला बेस- 51010-50830 पर और बड़ा बेस- 50610-50487 है

अपडेटेड Aug 27, 2024 पर 9:55 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र का कहना है कि पुट राइटर्स का नया बेस, 87 लाख OI और 1.25 का PCR है। डे ट्रेडर्स के लिए 24923-24864 बेस है। यहां तक की गिरावट को खरीदना अच्छा रहेगा।

सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस- 25078-25089/25110 और बड़ा रजिस्टेंस- 25156 25189/25205 पर है। इसके लिए पहला बेस- 24923-24864 और बड़ा बेस- 24816-23751 है। कल बेस ने काम किया, पहले रजिस्टेंस पर सप्लाई का प्रेशर भी दिखा। FIIs ने इंडेक्स में भारी खरीदारी की। भारी मात्रा में शॉर्ट कवर किए। लॉन्ग भी खड़े किए। 25200-25300 के जोन में कॉल राइटर शिफ्ट हो गए हैं। पुट राइटर्स का नया बेस, 87 लाख OI और 1.25 का PCR है। डे ट्रेडर्स के लिए 24923-24864 बेस है। यहां तक की गिरावट को खरीदना अच्छा रहेगा। ऊपर 25078 सप्लाई जोन (All Time High) है। 25078 पार हुआ तो 25089-25110 तक की तेजी संभव है। 25110 के ऊपर 25205 भी मिल सकता है, यहां पर कॉल राइटर्स का जमावड़ा है। जब तक निफ्टी 24751 के ऊपर तब तक शॉर्ट का सोचें नहीं।

Buzzing Stocks: बोंडाडा इंजीनियरिंग से लेकर मझगांव डॉक तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

निफ्टी बैंक पर रणनीति


वीरेंद्र का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस- 51357-51519 पर और बड़ा रजिस्टेंस- 51689-51756/51897 पर है।इसके लिए पहला बेस- 51010-50830 पर और बड़ा बेस- 50610-50487 है। कल 51210 पार करने के बाद 51350 तक का स्विंग मिला था। बैंकों में अब भी लीडरशिप की दिक्कत है। 51200-51300 और 51500 पर कॉल राइटर्स का जमावड़ा है। 51000-50900 पर भारी पुट राइटिंग हुई है। काफी सारे मूविंग एवरेज भी हैं। शॉर्ट का सोचें नहीं लेकिन अभी ट्रेड जोन काफी कम है। जिनको ट्रेड करना ही है वो पहले बेस पर खरीदें और पहले रजिस्टेंस पर निकलें। 50830-50610 के ऊपर जबतक हैं तबतक शॉर्ट का सोचें नहीं। 51519 के ऊपर टिके तभी मजबूत तेजी दिखेगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।