सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस- 25078-25089/25110 और बड़ा रजिस्टेंस- 25156 25189/25205 पर है। इसके लिए पहला बेस- 24923-24864 और बड़ा बेस- 24816-23751 है। कल बेस ने काम किया, पहले रजिस्टेंस पर सप्लाई का प्रेशर भी दिखा। FIIs ने इंडेक्स में भारी खरीदारी की। भारी मात्रा में शॉर्ट कवर किए। लॉन्ग भी खड़े किए। 25200-25300 के जोन में कॉल राइटर शिफ्ट हो गए हैं। पुट राइटर्स का नया बेस, 87 लाख OI और 1.25 का PCR है। डे ट्रेडर्स के लिए 24923-24864 बेस है। यहां तक की गिरावट को खरीदना अच्छा रहेगा। ऊपर 25078 सप्लाई जोन (All Time High) है। 25078 पार हुआ तो 25089-25110 तक की तेजी संभव है। 25110 के ऊपर 25205 भी मिल सकता है, यहां पर कॉल राइटर्स का जमावड़ा है। जब तक निफ्टी 24751 के ऊपर तब तक शॉर्ट का सोचें नहीं।
