Trading Plan :बाजार में तेजी का मोमेंटम कायम लेकिन ऊपरी स्तरों से आई हल्की मुनाफावसूली, जानिए कल के लिए ट्रेडिंग प्लान

Trading Plan : बाजार की ब्रेथ कमजोर है। 1 चढ़ने वाले के सामने 2 गिरने वाले शेयर हैं। पिछले 3 दिनों से बाजार ऊपरी स्तरों पर फंस रहा है। निफ्टी बैंक में तूफानी तेजी जारी है। यह लाइफ हाई के पास पहुंच गया है। रुपये में कमजोरी का आज तीसरा दिन है

अपडेटेड Nov 16, 2026 पर 3:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan :बाजार का टेक्सचर मजबूत है लेकिन मोमेंटम थोड़ा कम हुआ है। लेकिन इंडेक्स की बड़ी ट्रेड पर थोड़ा विराम लगा है। FIIs के खरीदारी के आंकड़ों पर एक नजर रखें

Trading Plan : बाजार में तेजी का मोमेंटम कायम है। लेकिन ऊपरी स्तरों से हल्की मुनाफावसूली आई है। निफ्टी 25200 के ऊपर दिख रहा है। बैंक निफ्टी का आउटपरफॉर्मेंस जारी है। यह अपने ऑल टाइम हाई से करीब 300 अंक दूर है, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव दिख रहा है। JLR का गाइडेंस काटने से TATA मोटर्स PV 8% नीचे है। सऊदी अरब से बड़ा ऑर्डर कैंसिल होने से VA Tech Wabag भी 8 परसेंट नीचे है। खराब नतीजों के चलते INOX WIND में भी 9 फीसदी का बड़ा कट देखने को मिला है।

आज FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा जोश दिखा है। यह इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी ऊपर है। ITC में 3 फीसदी का उछाल आया है। टाटा कंज्यूमर, नेस्ले, गोदरेज कंज्यूमर में भी अच्छी खरीदारी आई है। कमजोर नतीजों के बाद केयंस टेक 12 फीसदी टूटकर बना आज का एक्सिडेंट बना है, विक्रम सोलर भी 6 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

आज रेट सेंसटिव शेयरों में दबाव दिख रहा है। रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव है। डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से मेटल शेयरों की भी चमक फीकी पड़ी है। प्रोमोटर्स के शेयर बेचने से लॉरस लैब्स में तगड़ी बिकवाली आई है। यह शेयर 8% फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक प्रोमोटर्स ने पिछले हफ्ते 20 लाख शेयर बेचे हैं।


NSE में तेजी का मोमेंटम जारी है। इसका मार्केट कैप 5 लाख करोड़ के पार चला गया है। शेयर 4 फीसदी ऊपर है। इधर MCX, कोटक बैंक, एथर एनर्जी और इटरनल ऑल टाइम हाई पर पहुंचे हैं। हेल्थ केयर और डायगोनेस्टिक शेयरों में जोरदार एक्शन है। मैक्स, फोर्टिस, ओपोलो, विजया डायगोनेस्टिक 5-5% तक ऊपर दिख रहे हैं।

आज फिर दिग्गजों का बोलबाला

बाजार पर अपनी राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए आज मिलाजुला दिन रहा। भारती एयरटेल, HDFC बैंक, ITC के दम पर निफ्टी में तेजी है। निफ्टी में रफ्तार है लेकिन मिडकैप, स्मॉलकैप नीचे हैं। बाजार की ब्रेथ कमजोर है। 1 चढ़ने वाले के सामने 2 गिरने वाले शेयर हैं। पिछले 3 दिनों से बाजार ऊपरी स्तरों पर फंस रहा है। निफ्टी बैंक में तूफानी तेजी जारी है। यह लाइफ हाई के पास पहुंच गया है। रुपये में कमजोरी का आज तीसरा दिन है। FMCG, सीमेंट, बैंक शेयरों में आज तेजी है। रियल्टी, ऑटो, मेटल शेयरों की पिटाई हुई है।

बाजार: अब क्या?

आवाज के दर्शकों को आज भी जबरदस्त ट्रेड मिली। 25,250-25,300 के रिजेक्शन जोन से ही निफ्टी पलटा। बाजार का टेक्सचर मजबूत है लेकिन मोमेंटम थोड़ा कम हुआ है। लेकिन इंडेक्स की बड़ी ट्रेड पर थोड़ा विराम लगा है। FIIs के खरीदारी के आंकड़ों पर एक नजर रखें। कच्चे तेल के फैक्टर को ध्यान में रखें। बैंकों में HDFC बैंक, SBI पर फोकस बनाकर रखें।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 25300-25400 पर सपोर्ट और 25000-25200 पर रेजिस्टेंस है। निफ्टी बैंक के लिए 61000-61200 पर सपोर्ट और 61600-61800 पर रेजिस्टेंस है।

प्री-CAS रणनीति

ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स अब दिसंबर की पोजिशन बनाना शुरू कर सकते हैं। गिरावट पर बैंक निफ्टी, ICICI बैंक, HDFC बैंक के दिसंबर Calls में खरीदारी करें।

 

Adani Group Stocks : अदाणी ग्रुप के शेयरों पर जेफरीज का बुलिश नजरिया, सभी 6 शेयरों पर 'बाय' रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।