Get App

Trading Plan :  बाजार में तेजी का रुख कायम रहने की उम्मीद, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

Trading Plan: निफ्टी के लिए 25,200–25,300 की रेंज सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस जोन है, जिस पर नजर रखनी चाहिए। इसके बाद 25,500 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस है। अगर इसके ऊपर कोई मजबूत चाल देखने को मिलती है तो यह इंडेक्स के लिए रिकॉर्ड हाई की तरफ बढ़ने का रास्ता खोल सकती है। वहीं, नीचे की तरफ 24,800 का स्तर एक अहम सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 9:54 AM
Trading Plan :  बाजार में तेजी का रुख कायम रहने की उम्मीद, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति
Trading plan : आगे चलकर,बैंक निफ्टी के लिए 60,000 का स्तर काफी अहम होगा। अगर यह इस स्तर के ऊपर टिका रहता है,तो इससे और शॉर्ट कवरिंग और नई खरीदारी देखने को मिल सकती है

Trading Plan : बाजार में तेजी का रुख कायम रहने की उम्मीद है,क्योंकि ब्रॉडर मार्केट स्ट्रक्चर और मजबूत हो रहा है। साथ ही, ट्रम्प के यह संकेत देने के बाद कि ईरान में युद्ध खत्म हो गया है, तेल की कीमतों में और गिरावट आई है। हालांकि, मोमेंटम इंडिकेटर ओवरबॉट जोन के करीब पहुंच गए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि आगे और तेजी आने पर 'प्रॉफिट बुकिंग' से इनकार नहीं किया जा सकता।

लेवल की बात करें तो निफ्टी के लिए 25,200–25,300 की रेंज एक तात्कालिक रेजिस्टेंस जोन है, जिस पर नज़र रखनी चाहिए। इसके बाद 25,500 पर एक अहम रेडिस्टेंस है। अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर मजबूती दिखाता है तो यह रिकॉर्ड ऊंचाई को फिर से छूने का रास्ता खोल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ 24,800 का स्तर एक अहम सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि टेक्निकल मजबूती और मजबूत फंडामेंटल फैक्टर्स को देखते हुए बैंक निफ्टी में और तेजी आ सकती है और यह 60,000–60,400 के स्तर तक जा सकता है,बशर्ते 59,250–58,700 का दायरा सपोर्ट के रूप में कायम रहे।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें