Credit Cards

Trading Plan: क्या निफ्टी 24700 को फिर से हासिल कर पाएगा, बैंक निफ्टी  53500 से ऊपर टिका रह पाएगा है?

बाजार की गति मजबूत बनी हुई है। लेकिन हाल में आई तेज रैली के बाद निफ्टी 50 में कुछ रेंज बाउंड कारोबार देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 24,500 पर तत्काल सपोर्ट है। इसके बाद 24,350 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 24,700 - 24,800 पर बड़ा रजिस्टेंस है

अपडेटेड Dec 09, 2024 पर 9:41 AM
Story continues below Advertisement
राजेश पालवीय का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 53,750, 54,000 पर रजिस्टेंस और 53,200,53,000 पर अहम सपोर्ट है। 53,350 के करीब बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें

Nifty Trading Plan: निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में लगातार पांच दिनों तक तेजी के बाद 6 दिसंबर को वोलैटिलिटी के बीच मामूली मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके चलते डेली चार्ट पर स्मॉल बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बने। बाजार की गति मजबूत बनी हुई है। लेकिन हाल में आई तेज रैली के बाद निफ्टी 50 में कुछ रेंज बाउंड कारोबार देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 24,500 पर तत्काल सपोर्ट है। इसके बाद 24,350 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 24,700 (20-वीक एसएमए) - 24,800 (50% फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के पास) पर बड़ा रजिस्टेंस है। किसी करेक्शन की स्थिति में बैंक निफ्टी को 53,000-52,800 के जोन में सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अब बैंक निफ्टी को 54,000 की ओर बढ़ने के लिए 53,500 के ऊपर टिके रहने की जरूरत है। 54000 का स्तर पार होने के बाद बैंक निफ्टी में 54,467 का स्तर देखने को मिल सकता है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

एंजेल वन के ओशो कृष्णन का कहना है निफ्टी के लिए 24,800, 25,000, 25,100 पर रजिस्टेंस और 24,500, 24,350, 24,250 पर अहम सपोर्ट है। 24,500 तक की गिरावट पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 24,300 के स्टॉप-लॉस के साथ, और 25,000 के करीब मुनाफा बुक करें।


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सुभाष गंगाधरन का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,858, 25,200 पर रजिस्टेंस और 24,495, 24,295 पर अहम सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स को 24,783 के करीब खरीदें, 24,390 के स्टॉप-लॉस के साथ, 25,281 का लक्ष्य रखें।

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,800, 25,000 पर रजिस्टेंस और 24,500, 24,350 पर अहम सपोर्ट है। 24,550 के आसपास निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें और 24,450 के स्टॉप-लॉस के साथ 24,800-24,900 का लक्ष्य रखें।

बैंक निफ्टी - आउटलुक और पोजिशनिंग

एंजेल वन के ओशो कृष्णन का कहना है बैंक निफ्टी के लिए 53,900, 54,000, 54,400 पर रजिस्टेंस और 52,950, 52,750, 52,500 पर अहम सपोर्ट है। 53,800-54,000 के संभावित लक्ष्य के लिए 52,750 के स्टॉप-लॉस के साथ 53,000 की गिरावट पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें।

सुभाष गंगाधरन का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 53,888, 54,468 पर रजिस्टेंस और 52,850, 52,600 पर अहम सपोर्ट है। 53,718 के पास बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 52,800 के स्टॉप-लॉस के साथ, 55,000 का लक्ष्य रखें।

राजेश पालवीय का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 53,750, 54,000 पर रजिस्टेंस और 53,200,53,000 पर अहम सपोर्ट है। 53,350 के करीब बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 53,100 के स्टॉप-लॉस के साथ, 53,900-54,200 का लक्ष्य रखें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।