Nifty Trading Plan: निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में लगातार पांच दिनों तक तेजी के बाद 6 दिसंबर को वोलैटिलिटी के बीच मामूली मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके चलते डेली चार्ट पर स्मॉल बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बने। बाजार की गति मजबूत बनी हुई है। लेकिन हाल में आई तेज रैली के बाद निफ्टी 50 में कुछ रेंज बाउंड कारोबार देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 24,500 पर तत्काल सपोर्ट है। इसके बाद 24,350 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 24,700 (20-वीक एसएमए) - 24,800 (50% फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के पास) पर बड़ा रजिस्टेंस है। किसी करेक्शन की स्थिति में बैंक निफ्टी को 53,000-52,800 के जोन में सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अब बैंक निफ्टी को 54,000 की ओर बढ़ने के लिए 53,500 के ऊपर टिके रहने की जरूरत है। 54000 का स्तर पार होने के बाद बैंक निफ्टी में 54,467 का स्तर देखने को मिल सकता है।