Trading Plan: शॉर्ट टर्म में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, धूपेश धमेजा से जाने आज क्या हो इंडेक्स में कमाई की रणनीति
Trading Plan: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए आज 24,600 का लेवल काफी अहम हो सकता है। हाल में आई तेज रिकवरी के बाद निफ्टी पिछले चार सेशन से क्लोजिंग बेसिस पर इस लेवल के बचाए रखने में कामयाब रहा है। अगर यह लेवल टूटता है तो निफ्टी 24,500-24,400 के सपोर्ट जोन की तरफ जा सकता है
Bank Nifty Trend : ट्रेडर्स को बैंक निफ्टी अगस्त फ्यूचर्स में लॉन्ग पोजीशन तब बनाने की सलाह होगी जब इंडेक्स 58,250-58,300 के जोन के ऊपर चला जाए
Trading Plan: मोमेंटम इंडिकेटर्स से मिल रहे मिले-जुले संकेतों और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए ऐसा लगता कि नियर टर्म में बाजार में कंसोलिडेशन का दौर जारी रहेगा। हालांकि, बड़े नजरिए से देखें तो बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी तेजी का ही है। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए आज 24,600 का लेवल काफी अहम हो सकता है। हाल में आई तेज रिकवरी के बाद निफ्टी पिछले चार सेशन से क्लोजिंग बेसिस पर इस लेवल के बचाए रखने में कामयाब रहा है। अगर यह लेवल टूटता है तो निफ्टी 24,500-24,400 के सपोर्ट जोन की तरफ जा सकता है। ऊपर की तरफ इसके लिए 24,700-24,800 के जोन में रेजिस्टेंस है।
अगर बैंकों की बात करें तो किसी करेक्शन में बैंक निफ्टी को 57,700 पर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अगर यह लेवल टूटता है,तो 57,500 का लेवल (20-डे EMA) अगला अहम सपोर्ट बन सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके लिए ऊपर की तरफ 58,250 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इसके ऊपर जाने पर ही 58,600-58,700 के अगले रेजिस्टेंस जोन की ओर बढ़ने का रास्ता खुल सकता है।
निफ्टी रणनीति और स्ट्रेटेजी
समको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धूपेश धमेजा की राय है कि निफ्टी 200 डे EMA और 24,500 के अहम साइकोलॉजिकल लेवल से ऊपर मजबूती से टिका रहा और कंसोलिडेशन फेज में रहा। इससे पता चलता है कि खरीदारी का रुझान बना हुआ है और मौजूदा अपट्रेंड के बीच यह एक हेल्दी पॉज़ है। 62.20 पर RSI अभी भी मजबूत मोमेंटम दिखा रहा है।
डेरिवेटिव आंकड़ों की बात करें तो 24,600 और उसके बाद 24,500 पर सबसे ज्यादा 'पुट ओपन इंटरेस्ट'एक मज़बूत सपोर्ट बेस बना रहा है। जबकि 25,000 और उसके बाद 24,700 पर सबसे ज्यादा'कॉल ओपन इंटरेस्ट'तुरंत ऊपर बढ़ने की गुंजाइश को सीमित करता है। पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 0.92 पर है जो बेहतर होते सेंटीमेंट का संकेत है।
टेक्निकल नजरिए से कहें तो निफ्टी के लिए 24,500-24,450 के जोन में अहम सपोर्ट है। जबकि 24,700-24,760 पर इसके लिए तत्काल रेजिस्टेंस नजर आ रहा। जब तक निफ्टी सपोर्ट जोन के ऊपर बना रहेगा, तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति फायदेमंद रहेगी। वहीं रेजिस्टेंस जोन के ऊपर ब्रेकआउट से नई मोमेंटम बाइंग शुरू हो सकती है।
अहम रेजिस्टेंस: 24,750, 24,880, 25,000
अहम सपोर्ट: 24,500, 24,350, 24,200
स्ट्रेटेजी : ट्रेडर्स 11 अगस्त की एक्सपायरी के लिए'बुल पुट स्प्रेड'स्ट्रेटेजी अपना सकते हैं। इसके लिए 25,000 के पुट ऑप्शन का एक लॉट ₹335 में बेच सकते हैं और 24,650 के पुट ऑप्शन का एक लॉट ₹107 में खरीद सकते हैं। यह स्ट्रेटेजी संभावित बढ़त का फायदा उठाने के लिए बनाई गई है।
स्टॉप-लॉस : सख्त रिस्क मैनेजमेंट के साथ इस स्ट्रैटेजी को बनाए रखें,जिसमें अधिकतम मार्क-टू-मार्केट (MTM) नुकसान की सीमा ₹7,901 तय की गई है।
धूपेश धमेजा का कहना है कि बैंक निफ्टी अपने 20-डे EMA के ऊपर बना हुआ है। इससे यह पता चलता है कि बीच-बीच में प्रॉफिट-बुकिंग के बावजूद शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉज़िटिव बना हुआ है। 56.31 पर RSI बेहतर होते मोमेंटम को दिखाता है,जिससे पता चलता है कि गिरावट पर खरीदारी आ रही है।
टेक्निकली,58,000 स्ट्राइक बायर्स और सेल्सर्स दोनों के लिए एक अहम इक्विलिब्रियम जोन बन गया है। इससे यह इंडेक्स के लिए सबसे अहम लेवल बन गया है। इस लेवल से आगे की टिकाऊ बढ़त अगला डायरेक्शनल ट्रेंड तय करेगा।
बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 57,700-57,500 पर है। वहीं, 58,000-58,250 पर इसके लिए रेजिस्टेंस दिख रहा है। जब तक यह सपोर्ट कायम रहेगा, तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम करेगी। 58,250 के ऊपर जाने पर 58,730-59,000 के स्तर तक बढ़ने का रास्ता खुल सकता है।
अहम रेजिस्टेंस : 58,250, 58,700, 59,000
अहम सपोर्ट: 57,700, 57,500, 57,350
स्ट्रैटेजी: ट्रेडर्स को बैंक निफ्टी अगस्त फ्यूचर्स में लॉन्ग पोजीशन तब बनाने की सलाह होगी जब इंडेक्स 58,250-58,300 के जोन के ऊपर चला जाए। इसके लिए 58,000 के नीचे एक सख्त स्टॉप-लॉस रखें। ऊपर की तरफ 58,700-58,800 की रेंज में प्रॉफिट बुकिंग का टारगेट सेट करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।