Trading Plan : इंडेक्स में न्यूट्रल पोजीशन के साथ घर जाएं, अभी इंट्राडे ही रहना है

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार अच्छी शुरुआत के बाद अचानक लड़खड़ाया। एक्जैक्ट 24,200-24,250 के जोन से निफ्टी फिसला। हमने सुबह बिकवाली के लिए इन्ही स्तरों की चर्चा की थी। बैंक निफ्टी भी ऊपरी स्तरों से हल्का हुआ है। हालांकि कुल मिलाकर आज का दिन बढिया ही रहा है

अपडेटेड Jul 15, 2026 पर 3:22 PM
Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी अब बेहद साफ रेंज में दिख रहा है। 23,800-24,300 की बेसिक रेंज है और 23,250 के करीब बिकवाली आती है। लेकिन 23,900-23,950 पर खरीदारी भी आती है। इसीलिए हमारा नजरिया भी इंट्रा-डे रहने का है

Trading Plan : आज बाजार में तेजी टिक नहीं टिक पाई। निफ्टी ऊपरी स्तरों से 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 24050 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी भी ऊपरी स्तरों से करीब 400 अंक फिसला है। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप में रौनक कायम है। सरकारी बैंक,कैपिटल गुड्स और केमिकल शेयरों में अच्छी तेजी है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़े हैं। कैपिटल गुड्स में ABB,हिताची एनर्जी और GVT&D चार से पांच फीसदी तेजी के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। वहीं IT, मेटल और FMCG में हल्की नरमी है।

कैबिनेट से फर्टिलाइजर और मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट मिला है। सूत्रों के मुताबिक यूरिया सेक्टर में इन्वेस्टमेंट से लिए गए 3 बड़े फैसले लिए गए हैं। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के लिए PLI 2.0 को भी हरी झंडी मिल गई है। इस खबर के चलते आरसीएफ,एनएफएल,फैक्ट,चंबल फर्टिलाइजर,डिक्शन टेक और अंबर जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।

बाजार: नहीं टिक पायी रैली?


बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार अच्छी शुरुआत के बाद अचानक लड़खड़ाया। एक्जैक्ट 24,200-24,250 के जोन से निफ्टी फिसला। हमने सुबह बिकवाली के लिए इन्ही स्तरों की चर्चा की थी। बैंक निफ्टी भी ऊपरी स्तरों से हल्का हुआ है। हालांकि कुल मिलाकर आज का दिन बढिया ही रहा है। एडवांस/डिक्लाइन पूरे दिन अच्छा रहा। इंडिया VIX में भी आज नीचे का ही मूव रहा। IT में दोनों तरफ की चाल मिली। LTTS चला,लेकिन टाटा एलेक्सी गिरा। बडा सवाल यह है कि क्या अब हम एक रेंज में फंस गए हैं?

बाजार: अब क्या?

निफ्टी अब बेहद साफ रेंज में दिख रहा है। 23,800-24,300 की बेसिक रेंज है और 23,250 के करीब बिकवाली आती है। लेकिन 23,900-23,950 पर खरीदारी भी आती है। इसीलिए हमारा नजरिया भी इंट्रा-डे रहने का है और इसी रेंज को स्मार्टली प्ले करना है। बैंक निफ्टी में फिलहाल कोई बडी ट्रेड नहीं है। स्टॉक स्पेसिक मौके अभी भी शानदार हैं।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 23,950-24,050 पर सपोर्ट और 24,200-24,250 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 57,200-57,400 पर सपोर्ट और 57,800-58,000 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

इंडेक्स में न्यूट्रल पोजीशन के साथ घर जाएं। अभी इंट्राडे ही रहना है। चुनिंदा शेयरों में मौके ज्यादा अच्छे हैं

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।