Trading Plan : क्या निफ्टी 23,800 को ऊपर जाने को है तैयार, बैंक निफ्टी 10 DEMA को हिट करने की करेगा कोशिश?
निफ्टी 50 इंडेक्स कल लगभग 23800 के करीब पहुंच गया है। इस लेवल को पार करना 24000-24500 की ओर तेजी के लिए जरूरी है। लेकिन बाजार जानकारों का ये भी कहना है कि क्लोजिंग बेसिस पर 200 DEMA (23541) से नीचे बने रहने से 23200 के लिए दरवाजे खुल सकते हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 10:42 AM
जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,800, 51,300 पर रजिस्टेंस और 49,800, 49,000 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी को 49,800 से नीचे बेचें
Nifty Trading Strategy : 19 नवंबर को ऊपरी स्तरों से बने दबाव के कारण निफ्टी 50 के साथ-साथ बैंक निफ्टी भी दिन के हाई से नीचे बंद हुआ। निफ्टी लगभग 23,800 (जून के निचले स्तर से सितंबर के रिकॉर्ड हाई तक 50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट) के करीब पहुंच गया। इस लेवल को पार करना 24000-24500 की ओर तेजी के लिए जरूरी है। लेकिन बाजार जानकारों का ये भी कहना है कि क्लोजिंग बेसिस पर 200 DEMA (23541) से नीचे बने रहने से 23200 के लिए दरवाजे खुल सकते हैं। बैंक निफ्टी के लिए 10 DEMA (लगभग 51,000) अब 51,500-52,000 जोन की ओर बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण स्तर है। जबकि 50,300 से नीचे (50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट) जाने पर ये 200 DEMA (49,900) की ओर जा सकता है।
निफ्टी आउटलुक और रणनीति
सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800, 24,000, 24,300 पर रजिस्टेंस और 23,300, 23,000, 22,800 पर सपोर्ट है। ट्रेडर्स 28 नवंबर की एक्सपायरी के लिए 215 रुपये पर 23,500 कॉल और 218 रुपये पर 23,500 पुट खरीदकर निफ्टी में लॉन्ग स्ट्रैडल रणनीति पर काम कर सकते हैं। MTM के 4,500 रुपये पर स्टॉप-लॉस लगाया जा सकता है, 19,266 रुपये के अधिकतम लाभ के टारगेट के साथ एक्सपायरी तक पोजीशन को होल्ड करें या MTM के 4,500 रुपये पार करने पर बुक करें।
वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800 पर रजिस्टेंस और 23,300 पर सपोर्ट है। 23,500 के स्टॉप-लॉस के साथ 23,420 से नीचे शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है, जिसका लक्ष्य 23,350 और उसके बाद अगला लक्ष्य 23,300 पर रखें।
जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800, 24,100 पर रजिस्टेंस और 23,200, 22,500 पर सपोर्ट है। निफ्टी को 23,500 से नीचे बेचें, 23,750 के स्टॉप-लॉस के साथ, 23,200 का लक्ष्य रखें।
मेहता इक्विटीज रियांक अरोड़ा का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800 पर रजिस्टेंस और 23,350 पर सपोर्ट है। 23,518 के आसपास खरीदें, 23,350 के स्टॉप-लॉस के साथ, 23,800 और उससे अधिक का लक्ष्य रखें।
बैंक निफ्टी आउटलुक और पोजिशनिंग
धुपेश धमेजा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,000, 51,500, 52,000 पर रजिस्टेंस और 50,300, 49,900, 49,600 पर सपोर्ट है। ट्रेडर्स 27 नवंबर की एक्सपायरी के लिए 49,700 कॉल को 988 रुपये पर बेचकर और 50,700 कॉल को 368 रुपये पर खरीदकर बैंक निफ्टी में बियर कॉल स्प्रेड रणनीति इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टॉप-लॉस के मामले में, रणनीति को एक्सपायरी तक होल्ड करें, जिसमें MTM का अधिकतम नुकसान 5,690 रुपये हो। टारगेट के मामले में, रणनीति को एक्सपायरी तक होल्ड करें, जिसमें अधिकतम लाभ 9,308 रुपये हो, या MTM के 6,000 रुपये पार करने पर लाभ बुक करें।
आशीष क्याल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,000 पर रजिस्टेंस और 49,600 पर सपोर्ट है। 51,000 के स्टॉप-लॉस के साथ 50,400 से नीचे शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है, जिसका लक्ष्य 50,100 और उसके बाद 49,600 होना चाहिए।
जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,800, 51,300 पर रजिस्टेंस और 49,800, 49,000 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी को 49,800 से नीचे बेचें, 50,200 के स्टॉप-लॉस के साथ, 49,000 का लक्ष्य रखें।
मेहता इक्विटीज रियांक अरोड़ा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,000 पर रजिस्टेंस और 49,500 पर सपोर्ट है। 50,626 के आसपास खरीदें, 49,500 के स्टॉप-लॉस के साथ, 51,500 और 52,000 का लक्ष्य रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।