Get App

Trading Plan: LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे से जानें रेंजबाउंड बाजार में आज क्या हो इंडेक्स ट्रेडिंग की रणनीति

Trading Plan: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जारी कंसोलिडेशन के दौरान निफ्टी को 200 डे EMA और 20 डे EMA पर सपोर्ट मिल सकता है। अगर क्लोजिंग के समय ये लेवल नहीं टिक पाते हैं तो इंडेक्स 24,250-24,200 के जोन की तरफ गिर सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 13, 2026 पर 9:34 AM
Trading Plan: LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे से जानें रेंजबाउंड बाजार में आज क्या हो इंडेक्स ट्रेडिंग की रणनीति
Trading Plan: रूपक डे का कहना है कि बैंक निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड के पॉजिटिव बने रहने की उम्मीद है और गिरावट पर खरीदारी देखने को मिल सकती है। ऊपरी स्तर पर,रेजिस्टेंस 58,250 पर है

Trading Plan: टेक्निकल पैमाने से देखें को बाजार में तेजी का मोमेंटम कमजोर पड़ रहा है। ऐसे में आज नेगेटिव रुझान के साथ और कंसोलिडेशन होने की उम्मीद नजर आ रही है। हालांकि,बाजार का ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी भी पॉज़िटिव बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। कंसोलिडेशन के दौरान निफ्टी को 200 डे EMA (24,380) और 20 डे EMA (24,350) पर सपोर्ट मिल सकता है। अगर क्लोजिंग के समय ये लेवल नहीं टिक पाते हैं तो इंडेक्स 24,250-24,200 के जोन की तरफ गिर सकता है। ऊपर की तरफ इसके लिए 24,500-24,600 का जोन सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस का काम कर सकता है।

इसी तरह बैंक निफ्टी को 58,000-58,250 के जोन में एक रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। अगर यह रेजिस्टेंस टूट जाता है ते 58,700 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा। बाजार जानकारों के मुताबिक,नीचे की तरफ इसके लिए 57,550 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। इसके बाद 57,250-57,150 का जोन दूसरे बड़े सपोर्ट का काम कर सकता है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी के 24,400 के नीचे जाने के बाद इसमें और गिरावट जारी रही और यह 24,250 के स्तर की ओर फिसल गया। निचले स्तर पर,रिकवरी करने से पहले इसे 200-ऑवर के SMA के आसपास सपोर्ट मिला। डेली टाइमफ्रेम पर इंडेक्स 20-EMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें