Get App

Trading Plan: बाजार में डर कम, मौके ज्यादा? अनुज सिंघल से जानें कहां होना चाहिए अब फोकस

Trading Plan: आज शायद उस स्विंग में मुनाफावसूली का मौका मिलेगा। लगातार 3 दिनों से पिडिलाइट पर हमारा पॉजिटिव नजरिया रहा है और आज पिडिलाइट उन लोगों को रिवॉर्ड करेगा जिन्होंने पिछले 2-3 दिन में लिया था। मिडकैप इंडेक्स पहले ही नया हाई हिट कर चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2026 पर 8:37 AM
Trading Plan: बाजार में डर कम, मौके ज्यादा? अनुज सिंघल से जानें कहां होना चाहिए अब फोकस
Trading plan : बैंक निफ्टी के लिए स्ट्रैटेजी एकदम आसान है। 55,500-55,800 तक की गिरावट में खरीदारी करें और 55,200 का एक सख्त SL लगा दें।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल रात सबसे ज्यादा सर्च किया गया शब्द बना 'Love Tap'।ट्रंप ने ईरान पर नया हमला किया, बोला लड़ाई नहीं ये 'Love Tap' है। ट्रंप ये करते आए हैं, बाजार के ट्रेंड के खिलाफ कदम लेते रहे हैं। मगर अच्छी बात ये है कि क्रूड बहुत ज्यादा नहीं भागा है। अब भी ब्रेंट क्रूड $101-102 के बीच में ही है। बाजार के लिए एक बहुत बड़ी पॉजिटिव खबर भी है। US कोर्ट ने ट्रंप के 10% ग्लोबल टैरिफ को भी अवैध करार दिया। किसी देश संबंधी टैरिफ को कोर्ट पहले ही अवैध बता जुका है। अब ऐसे में देखना होगा कि अब ट्रंप क्या करेंगे?बाजार में बेस बन चुका है और सेंटिमेंट पॉजिटिव है। कल FIIs की बिकवाली भी काफी कम हुई है। ऐसे में आज गैपडाउन में खरीदारी का मौका होगा। जब तक निफ्टी 24,150 के ऊपर है, फिक्र की कोई बात नहीं है।

बाजार: आज के संकेत

बाजार में आज बहुत कुछ है, लोकल और ग्लोबल दोनों। सबसे पहले हमें कुछ नतीजों पर रिएक्ट करना है। BSE, पिडिलाइट, ब्रिटानिया जैसे बड़े F&O शेयरों पर रिएक्शन आएगा। आज नतीजों के लिहाज से काफी बड़ा दिन है। मगर बाजार का सबसे बड़ा संकेत अब भी ब्रेंट क्रूड और रुपया ही है। ब्रेंट क्रूड कल गिरकर $100 के नीचे आया था। अभी वो $101-102 के बीच में है। डॉलर-रुपया में दो दिनों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। रुपया अगर वापस 92-93 तक आया तो ये बड़ा पॉजिटिव होगा। ट्रंप ने हमले के बाद फिर बोला कि डील की बात चल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें