Trading Plan: बाजार का बड़ा ट्रेड अभी भी निगेटिव, कुछ दिन इंट्रा-डे रहने में हैं भलाई

Trading Plan: अनुज सिंघल ने कहा ट्रेडर को बॉटम नहीं पकड़ना है। अपना नजरिया और पोजिशन बदलने की हिम्मत रखिए। कल हमने लॉन्ग और शॉर्ट दोनों ट्रेड्स पकड़े और जरूरी नहीं है कि आपको एग्जैक्ट टॉप या बॉटम पकड़ना है। कल सुबह शॉर्ट ट्रेड प्ले हुई और दोपहर को लॉन्ग ट्रेडर क्लोजिंग होते-होते हमने न्यूट्रल पोजिशन की रणनीति बनाई। अभी कुछ दिन आपको यही करना है

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 8:31 AM
Story continues below Advertisement
Trading plan : ये कहना जल्दबाजी होगी कि बाजार में बॉटम बन गया। हो सकता है बन गया हो, वो बाद में पता चलेगा। लेकिन सामान्य तौर पर बाजार में बॉटम खराब खबर पर बनता है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

ये कहना जल्दबाजी होगी कि बाजार में बॉटम बन गया। हो सकता है बन गया हो, वो बाद में पता चलेगा। लेकिन सामान्य तौर पर बाजार में बॉटम खराब खबर पर बनता है। एक आखिरी वाली बड़ी गिरावट शायद अभी बाकी है । FIIs ने कल भी रैली में जोरदार बिकवाली की। कल FIIs ने कैश में `9,366 Cr की बिकवाली की। हालांकि कल उन्होंने अपने शॉर्ट्स थोड़े कवर किए। पिछले मंगलवार भी बड़ी रैली हुई थी, लेकिन उसके बाद बाजार में एकतरफा बिकवाली लौट आई। कल जैसे 3-4 दिन और मिलें तो भरोसा लौटेगा लेकिन अच्छी बात ये कि एकतरफा गिरावट कल थोड़ी थमी है। ब्रेंट क्रूड थोड़ा नीचे आया लेकिन अब वापस $103 के करीब है। कल बाजार ने दोनों तरफ शानदार ट्रेड्स दिए। अभी कुछ दिन इंट्रा-डे रहिए लेकिन बड़ा ट्रेंड अभी भी निगेटिव है।

बाजार: आज के संकेत

आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। कल PCR में रिकवरी दिखी, ये 0.74 से बढ़कर 1.03 पर आ गया। कल FIIs इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स दोनों में खरीदारी की। इंडेक्स फ्यूचर्स में `1784 Cr, स्टॉक्स फ्यूचर्स में `556 Cr की खरीदारी की। ऑप्शन राइटर की बेसिक रेंज 23,100-23,600 पर है लेकिन अभी भी सबसे बड़ा संकेत अमेरिका-ईरान युद्ध से ही आ रहा है।


नाटो का दखल नहीं

ट्रंप ने अपने सहयोगियों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित करने के लिए मदद मांगी थी। जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय सहयोगियों समेत कई देशों ने शामिल होने से मना कर दिया है। ट्रंप ने नाटो को चेतावनी दी है कि अमेरिकी का साथ न देने के गंभीर नतीजे होंगे ।

गठबंधन टूट रहा है

अमेरिका की तेल के जहाजों की रक्षा के लिए एक नौसैनिक गठबंधन बनाने की कोशिश

लेकिन कई साझेदार बढ़ते युद्ध में शामिल होने के बजाय कूटनीति पर जोर दे रहे हैं।

ईरान के जवाब से अमेरिका हैरान

ईरान ने खाड़ी के कई स्थानों और अमेरिकी एसेटस पर ड्रोन और मिसाइल से बड़े हमले किए। इन हमलों से शिपिंग बुरी तरह बाधित हुई, खाड़ी के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस भी बंद हुआ।

तेल बाजार अब खतरे में

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दुनिया की 20% तेल आपूर्ति होती है। इस संघर्ष ने तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

बाजार: अब क्या करें निवेशक?

अब बाजार उस जोन में है जहां निवेश करना बनता है। खास तौर से मिडकैप और स्मॉलकैप अब वैल्यू जोन में हैं। पिछले 2 साल से हम लगातार स्मॉलकैप से दूरी बना रहें है। हमने लगातार कहा था– स्मॉलकैप में मत फंसिए। फैंसी IPOs से हमने हमेशा दूर रहने की सलाह दी थी। अब बुल मार्केट वाले हीरो शेयर सब 60-80% नीचे हैं और अब उनके चीयरलीडर्स उनकी बात नहीं करेंगे। खैर, वो एक दौर था जो अब खत्म हो रहा है। स्मॉलकैप का PE अब अपने median से 20% डिस्काउंट पर है। ये हो सकता है कि स्मॉलकैप थोड़े और गिर जाएं, लेकिन ऐतिहासिक रूप से इन स्तर से स्मॉलकैप्स में पैसा बना है। अगर 5 साल का नजरिया है तो यहां से डाउनसाइड 20% और अपसाइड 100% की संभावना है।

और क्या करें ट्रेडर?

ट्रेडर को बॉटम नहीं पकड़ना है। अपना नजरिया और पोजिशन बदलने की हिम्मत रखिए। कल हमने लॉन्ग और शॉर्ट दोनों ट्रेड्स पकड़े और जरूरी नहीं है कि आपको एग्जैक्ट टॉप या बॉटम पकड़ना है। कल सुबह शॉर्ट ट्रेड प्ले हुई और दोपहर को लॉन्ग ट्रेडर क्लोजिंग होते-होते हमने न्यूट्रल पोजिशन की रणनीति बनाई। अभी कुछ दिन आपको यही करना है। ओवरनाइट रिस्क इस मार्केट में अभी भी काफी बड़े हैं। जब तक क्रूड $100 के ऊपर है, लॉन्ग लेकर जाने में रिस्क है। बड़ा ट्रेड अभी भी रैली फेल होने पर शॉर्ट करने का है।

निफ्टी पर रणनीति

23,500-23,550 में अगर रैली फेल हो तो शॉर्ट करें और 23,600 का एक सख्त SL रखें। अगर 23,600 के ऊपर निकलें तो बड़ी कवरिंग हो सकती है। शॉर्ट सौदों को 23,050-23,150 में कवर करें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में खतरा अभी टला नहीं है। मगर बैंक निफ्टी काफी ओवरसोल्ड है। हो सकता है एक बार के लिए 55,000-55,500 तक आ जाएं। इस जोन में जहां रैली फेल होगी, वो शॉर्टिंग का मौका होगा, लेकिन रैली के फेल होने का इंतजार करेंगे।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।