सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
कल के ट्रेड ने साफ कर दिया कि 25,600-25,650 बड़ी दीवार है। और जब तक हम उसके ऊपर बंद नहीं होंगे, भरोसा नहीं आएगा। कल भी नजरिया यही था कि पहली रैली में बिकवाली आनी चाहिए और क्योंकि सबसे कमजोर सेक्टर ने लीड ली थी, रैली का टिकना मुश्किल था। आज गैपअप नहीं बल्कि सधी हुई शुरुआत हो रही है। FIIs और DIIs की बड़ी खरीदारी आज सेंटिमेंट सुधार सकती है, लेकिन कल की निफ्टी की क्लोजिंग एक नो ट्रेड जोन में हुई है। यहां पर या तो 25,300 जोरदार तरीके से टूटे या फिर 25,650 के ऊपर निकलें। सारी लड़ाई अब इन 350 अंकों के बीच की है। और कल हम इसी रेंज के ठीक बीच में बंद हुए हैं। आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी भी है।
बाजार: आज के संकेत
आज सेंसेक्स और Bankex की मंथली एक्सपायरी है । नैस्डैक में लगातार दूसरे दिन अच्छी रिकवरी हुई । FIIs और DIIs की कैश में बड़ी खरीदारी हुई। डॉलर इंडेक्स में गिरावट, 97.5 के करीब आया। ग्लोबल रिस्क-ऑन ट्रेड में वापसी के संकेत हैं। बिटकॉइन वापस $70,000 की तरफ बढ़ा। Nvidia के शानदार नतीजों से नैस्डैक में बाहर है।
Nvidia और बाजार
Q4 में आय, EPS दोनों उम्मीद से बेहतर है। आय सालाना 73% बढ़कर $68.13 बिलियन रहा। EPS $1.62, अनुमान $1.53 से ज्यादा रहा। Nvidia इतने बड़े बेस पर भी 73% की सालाना ग्रोथ दिखा रही है। Nvidia की आय $66.21 bn अनुमान के मुकाबले $68.13 bn रही जो सालाना आधार पर 73% ऊपर है। Q1 आय $78 bn plus or minus 2% हो सकती है, पहले अनुमान $72.6 bn था।
कोई भी FII भला 1-2% ग्रोथ कर रही भारतीय IT कंपनियों में पैसा क्यों डालेगा? भारत की पहले से चली आ रही IT सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री खत्म हो रही है। अगर IT कंपनियां खुद को नहीं बदला तो अस्तित्व का सवाल खड़ा हो जाएगा। IT शेयरों में हर रैली में अपनी फंसी पोजिशन्स से निकलें। ये समय IT में बॉटम ढूंढने या SIP करने का नहीं है। IT में यहां से भी बड़ा पैसा शॉर्ट साइड पर ही बनेगा। हां, इनमें से कोई 2 या 3 कंपनियां जरूर बचेंगी और अच्छा करेंगी, लेकिन इस समय IT में बास्केट अप्रोच बिल्कुल ना रखें। इस समय भारतीय IT शेयरों की वैल्यूएशन्स का कोई मतलब नहीं है। सिर्फ 2700 कर्मचारी के साथ एन्थ्रोपिक आज पूरे भारतीय IT कंपनियों से बड़ी है ।
बाजार: कहां ढूंढें मौके?
भारत में इस समय एक तरह का bear मार्केट है। निफ्टी भले ही लाइफ हाई के करीब हो, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं है। निफ्टी सितंबर 2024 में भी यहीं था जहां आज है। इसका मतलब प्राइस करेक्शन नहीं हुआ, लेकिन टाइम करेक्शन काफी है और मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप में बहुत बड़ी करेक्शन्स हुई है। बाजार में वो ना लें जो काफी गिर चुके हैं। बाजार में इस समय सिर्फ मजबूती के साथ रहें। जो शेयर 52-WEEK HIGH के पास हैं, उनको ही खरीदें। जो 52-WEEK LOW पर हैं, उन्हें बिलकुल टच भी ना करें।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,400-25,450 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 25,325-25,375 (200 DMA, इस हफ्ते का निचला स्तर) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,600-25,650 पर है। अगर 25,650 के ऊपर टिका तो 25,800 संभव है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में 2 दिनों से 60,800 को डिफेंड किया है। अगर तीसरी बार टेस्ट हुआ तो बैंक निफ्टी कमजोर हो जाएगा। अपनी लॉन्ग पोजिशन्स में 60,800 का सख्त SL रखें। 60,800 के नीचे 60,200-60,400 का रास्ता खुल जाएगा। 61,300-61,500 में बड़ी रजिस्टेंस है और 61,500 के ऊपर ऑल टाइम हाई संभव है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।