Trading Plan: स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन और सेक्टर रोटेशन जारी रहने के साथ बाजार में कंसोलीडेशन की उम्मीद

Trading Plan: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बनी चिंताओं और इस जलमार्ग में अमेरिका द्वारा जारी नाकेबंदी के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। ऐस में सवाल है कि क्या तेल की बढ़ती कीमतों के बीच Nifty 24,200 के स्तर को बचा पाएगा और Bank Nifty 56,700 के ऊपर बना रहेगा?

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 9:54 AM
Story continues below Advertisement
Trading Strategy : बैंक निफ्टी पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन से फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। यह इंडेक्स अभी अपने शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म, दोनों मूविंग एवरेज से ऊपर है जो एक पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है

Trading Plan: बाजार में और कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI में ऊपरी स्तरों से थोड़ी नरमी आई है। हालांकि,Nifty अपने 20 और 50 डे EMA से ऊपर ट्रेड कर रहा है। ये मौजूदा ट्रेंड में अंदरूनी मजबूती का संकेत है। 24,200 (50 डे EMA) Nifty के लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इस स्तर से नीचे गिरने पर निफ्टी के लिए 24,100–23,900 के सपोर्ट ज़ोन तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ 24,500–24,600 पर अहम रेजिस्टंस है।

इसी तरह अगर Bank Nifty 57,000 का स्तर तोड़ता है तो 56,700 (200 डे EMA) तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है,जिसके बाद 56,300 के स्तर पर अगला बड़ा सपोर्ट होगा। बाजार जानकारों का कहना है कि ऊपर तरफ इसके लिए 57450 पर तत्काल रेजिस्टेंस होने की उम्मीद है। इसके बाद 57700 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा।

Market cues : 24200 का स्तर बहुत अहम, यह लेवल टूटने पर 24100–23900 तक फिसल सकता है निफ्टी


निफ्टी आउटलुक और रणनीति

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि हाल के निचले स्तर 22,182 से शुरू हुई पुलबैक रैली की रफ़्तार पिछले तीन ट्रेडिंग सत्रों में काफ़ी धीमी हो गई है। निचले स्तरों से तेज़ और अचानक रिकवरी दिखाने के बाद निफ़्टी अब कंसोलिडेशन के दौर में आ गया है। पिछले तीन सत्रों के दौरान इस इंडेक्स में लगभग 360 अंकों की एक छोटी सी रेंज में ही ट्रेड हुआ है जो इसकी गति में एक ठहराव का संकेत है। इससे यह संकेत मिलता है कि बाजार ज़ोरदार तेजी के बाद अब कुछ ठहराव के मूड में है। इससे अगली तेज चाल शुरू होने से पहले बाजार फिर से सांसे भर रहा है।

बाजार का टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी पॉज़िटिव बना हुआ है। इंडेक्स अपने 20 डे और 50 डे EMA से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो मौजूदा ट्रेंड में अंदरूनी मजबूती को दिखाता है। हालांकि,मोमेंटम इंडीकेटर्स की बात करें तो डेली RSI को 60 के निशान के पास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा है और ऊपरी लेवल से इसमें थोड़ी नरमी देखने को मिली है। यह इस बात का संकेत है कि इंडेक्स में आने वाले समय में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है,जबकि स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन और सेक्टर रोटेशन जारी रहने की उम्मीद है।

अहम स्तरों की बात करें तो 100 डे EMA ज़ोन, जो लगभग 24,660–24,700 के आस-पास है,इंडेक्स के लिए शॉर्ट टर्म रेजिस्टेंस का काम करेगा। 24,700 के ऊपर कोई भी टिकाऊ बढ़त नई खरीदारी ला सकती है और 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर की ओर आगे की तेज़ी के लिए दरवाज़ा खोल सकती है। दूसरी ओर, 24,250–24,200 का 50 डे EMA ज़ोन एक तत्काल सपोर्ट बेस के तौर पर काम कर सकता है।

अहम रेजिस्टेंस: 24,660, 24,700, 25,000

अहम सपोर्ट: 24,250, 24,200

रणनीति: 24,300–24,400 के बीच Nifty Futures खरीदें, 24,200 का स्टॉप-लॉस रखें और 24,650 का लक्ष्य रखें।

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

सुदीप शाह का कहना है कि बैंकिंग बेंचमार्क इंडेक्स,बैंक निफ्टी पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन से फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। यह इंडेक्स अभी अपने शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म, दोनों मूविंग एवरेज से ऊपर है जो एक पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है। हालांकि,मोमेंटम की बात करें तो डेली RSI को 60 के पास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा है। उम्मीद है कि आगे चलकर इंडेक्स शॉर्ट-टर्म कंसोलिडेशन के दौर में प्रवेश करेगा। नीचे की तरफ 56,500–56,600 का ज़ोन एक अहम सपोर्ट एरिया के तौर पर काम कर सकता है। ऊपर की तरफ 57,500–57,600 का ज़ोन इंडेक्स के लिए एक अहम रेजिस्टेंस बना रहेगा।

अहम रेजिस्टेंस: 57,500, 57,600

अहम सपोर्ट: 56,500, 56,600

रणनीति: Bank Nifty Futures को 57,100–57,250 के बीच खरीदें, 56,700 का स्टॉप-लॉस रखें और 58,200 का टारगेट रखें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।