Trading Plan: बाजार अभी भी मुश्किलों से बाहर नहीं, बड़े स्ट्रक्चर में कमजोरी को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत -जतिन गेडिया

Trading Plan: जब तक निफ्टी 23,100-23,000 के सपोर्ट जोन को बचाए रखता है,तब तक इसमें धीरे-धीरे 23,500-23,600 की ओर बढ़त की संभावना है। हालांकि,इस जोन के नीचे जाने पर पैनिक सेलिंग की संभावना बढ़ सकती है

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 10:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan:जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी पिछले हफ़्ते की 57,430-55,700 की रेंज में ही बना रहा और इस तरह वीकली चार्ट पर 'इनसाइड-बार पैटर्न'बनाया

Trading Plan : निफ्टी में लगातार और खरीदारी आने की ज़रूरत है,हालांकि पिछले तीन लगातार सेशन में इंडेक्स में धीरे-धीरे रिकवरी देखी गई है। लेकिन यह अभी भी पूरी तरह से मुश्किलों से बाहर नहीं निकला है। मार्केट के बड़े स्ट्रक्चर में कमजोरी को देखते हुए अभी भी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। हालांकि मोमेंटम इंडिकेटर बताते हैं कि मंदी का जोर कम हो रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 23,100-23,000 के सपोर्ट जोन को बचाए रखता है,तब तक इसमें धीरे-धीरे 23,500-23,600 की ओर बढ़त की संभावना है। हालांकि,इस जोन के नीचे जाने पर पैनिक सेलिंग की संभावना बढ़ सकती है।

बैंक निफ्टी की बात करें तो 56,800-57,000 के स्तर तक ऊपर जाने के लिए बैंक निफ्टी को 56,000 के स्तर को बनाए रखना होगा। जानकारों के मुताबिक,अगर यह 56,000 के नीचे जाता है तो 55,700-55,600 के स्तर तक गिरावट आ सकती है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


तेजी मंडी इन्वेस्टमेंट टेक्नोलॉजीज में टेक्निकल एनालिसस के वीपी जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी में लगातार छठे हफ़्ते गिरावट जारी रही। इसने 23,200-23,000 ज़ोन में बने पिछले स्विंग लो को टेस्ट किया और अपनी गिरावट को रोकने में कामयाब रहा। इस पूरी गिरावट के दौरान,40-घंटे का मूविंग एवरेज एक रेजिस्टेंस की तरह काम करता रहा है और जब भी इंडेक्स इस मूविंग एवरेज के पास वापस आया तो बिकवाली आई। फिलहाल मूविंग एवरेज 23,350 पर है। इसलिए,मौजूदा गिरावट के रुख को पलटने के लिए निफ्टी का 23,350 के ऊपर बने रहना जरूरी है।

अगर निफ्टी 23,350 के ऊपर बना रहता है तो हम 23,750 और 23,950 की तरफ तेजी की उम्मीद कर सकते हैं। ये लेवल 24,774 से 23,100 तक आई पूरी गिरावट के 38.2 प्रतिशत और 50 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल हैं। वहीं, अगर निफ्टी 23,000 के लेवल को साफ तौर पर तोड़ता है तो इसके 22,500-22,600 की तरफ जाने की उम्मीद की जा सकती है। इस लेवल पर एक बढ़ती हुई ट्रेंडलाइन से सपोर्ट मिल सकता है,जो अप्रैल 2025 (21,743) और अप्रैल 2026 (22,182) में बने पिछले कुछ स्विंग लो (swing lows)को मिलाकर बनी है।

डेरिवेटिव्स आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज़्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट 23,300 पर है और उसके बाद 23,000 स्ट्राइक पर है। जबकि सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट 24,000 पर है और उसके बाद 23,700 स्ट्राइक पर है। इससे 23,300-23,700 की रेंज रहने का अनुमान है। पुट-कॉल रेश्यो 0.97 से बढ़कर 1.13 हो गया है, जो थोड़ी तेजी का संकेत देता है। इसलिए,टेक्निकल और डेरिवेटिव्स डेटा को देखते हुए हमें उम्मीद है कि निफ्टी 23,300 और 23,650 के बीच कंसोलिडेट करेगा।

अहम रेजिस्टेंस: 23,630, 23,750

अहम सपोर्ट: 23,100, 23,000

स्ट्रैटेजी: निफ्टी सितंबर फ्यूचर्स को लगभग 23,378 पर खरीदें, जिसमें स्टॉप-लॉस 23,250 और टारगेट 23,580 रखें।

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी पिछले हफ़्ते की 57,430-55,700 की रेंज में ही बना रहा और इस तरह वीकली चार्ट पर 'इनसाइड-बार पैटर्न'बनाया। यह कंसोलिडेशन बैंक निफ्टी के दो बड़े शेयरों के बीच अंतर (डाइवर्जेंस) के कारण हुआ। HDFC बैंक में हुई बढ़त ICICI बैंक में आई गिरावट से बेअसर हो गई,जिससे बैंक निफ्टी एक सीमित दायरे (रेंज-बाउंड) में ही रहा।

इनसाइड-बार पैटर्न बनने से रेंज के ऊपरी और निचले स्तर,यानी 57,430 और 55,700, इस हफ़्ते ध्यान देने लायक अहम लेवल बन गए हैं। अगर यह रेंज किसी भी तरफ़ टूटती है तो एक खास दिशा में ट्रेंड बन सकता है। सपोर्ट 54,800-54,700 ज़ोन में है,जो रिवर्स चैनल के निचले हिस्से से मेल खाता है। जबकि रोल-रिवर्सल सिद्धांत के अनुसार तत्काल रेजिस्टेंस 57,000-57,200 ज़ोन में है।

अहम रेजिस्टेंस: 57,000, 57,200

अहम सपोर्ट: 56,000, 55,700

स्ट्रैटेजी: बैंक निफ्टी सितंबर फ्यूचर्स को लगभग 56,527 पर खरीदें, जिसमें 56,350 का स्टॉप-लॉस और 57,000-57,200 का टारगेट रखें।

 

बाजार में बढ़त, निफ्टी 23400 के आसपास, जानिए आज के लिए क्या हो कमाई की रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।