Get App

Trading plan : अब सभी लॉन्ग सौदों के लिए 25650 का ट्रेलिंग स्टॉप लॉस रखें, निफ्टी-बैंक निफ्टी में नए हाई की तैयारी करें

Stock market : सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक बाजार के लिए अब तक अच्छा दिन रहा है। सबसे अच्छी बात ये है कि आज मिडकैप और स्मॉल कैप में जोरदार तेजी है। निफ्टी ज्यादा नहीं चला है लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप में बड़ी तेजी है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 3:14 PM
Trading plan : अब सभी लॉन्ग सौदों के लिए 25650 का ट्रेलिंग स्टॉप लॉस रखें, निफ्टी-बैंक निफ्टी में नए हाई की तैयारी करें
Trading plan : निफ्टी के लिए 25,750-25,800 पर सपोर्ट और 25,900-25,950 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 60,200-60,500 पर सपोर्ट और 60,800-61,000 पर रेजिस्टेंस है

Stock market : बाजार में बुल्स का जोश हाई है। निफ्टी 150 प्वाइंट चढ़कर 25850 के ऊपर टिका हुआ है। SBI, RIL, L&T और टाटा स्टील जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी भी 450 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। बाजार में आज चौतरफा खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में तीन परसेंट से ज्यादा का उछाल आया है। साथ ही रियल्टी,डिफेंस और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी दो परसेंट से ज्यादा दौड़े हैं। रियल्टी शेयरों में गोदरेज प्रॉपर्टीज 6 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है।

बाजार: अच्छा दिन

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक बाजार के लिए अब तक अच्छा दिन रहा है। सबसे अच्छी बात ये है कि आज मिडकैप और स्मॉल कैप में जोरदार तेजी है। निफ्टी ज्यादा नहीं चला है लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप में बड़ी तेजी है। 4:1 के साथ Advance/decline दिन भर मजबूत रहा है। SBI ने सरकारी बैंकों की तेजी को लीड किया है। गैप-अप के बाद भी SBI की कॉल्स दोगुनी हुईं हैं। Kaynes में 6% की ओर और तेजी आई है। शुक्रवार के निचले स्तर से अब तक ये शेयर 15% ऊपर है।

बाजार: अब क्या?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें