Trading Plan: कुछ ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी के 23900-24300 के दायरे में रहने की उम्मीद, यह रेंज टूटने पर ही बाजार की दिशा होगी साफ

Trading Plan: निफ्टी के 24,100-24,300 के रेजिस्टेंस जोन की ओर बढ़ने की संभावना है,हालांकि इसका इस जोन ऊपर टिके रहना जरूरी होगा। इस जोन के ऊपर एक टिकाऊ चाल निफ्टी के लिए 24,500-24,600 की ओर बढ़त का रास्ता खोल सकती है। हालांकि,सपोर्ट जोन के नीचे की गिरावट इंडेक्स को 23800 के अहम सपोर्ट लेवल की ओर ले जा सकती है

अपडेटेड Jul 16, 2026 पर 9:55 AM
Trading Plan: सुदीप शाह का कहना है कि आगे चलकर,58,200-58,300 का जोन बैंक निफ्टी के लिए एक अहम रेजिस्टेंस एरिया के तौर पर काम कर सकता है। अगर यह 58,300 के ऊपर मजबूती दिखाता है तो 59,000 और उसके बाद 59,600 की तरफ जबरदस्त तेजी आ सकती है

Trading Plan: जब तक निफ्टी अपने 20 डे और 50 डे EMA (24,035-23,950) के सपोर्ट जोन को बनाए रखता है,तब तक बाजार के लिए कोई बड़े जोखिम नहीं दिख रहा है। मौजूदा कंसोलिडेशन के बीच इसके धीरे-धीरे ऊपर जाने की संभावना ज्यादा है,बशर्ते तेल की कीमतों में अचानक कोई तेज़ी न आए और इंडिया VIX 15 के स्तर से नीचे बना रहे। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के 24,100-24,300 के रेजिस्टेंस जोन की ओर बढ़ने की संभावना है,हालांकि इसका इस जोन ऊपर टिके रहना जरूरी होगा। इस जोन के ऊपर एक टिकाऊ चाल निफ्टी के लिए 24,500-24,600 की ओर बढ़त का रास्ता खोल सकती है। हालांकि,सपोर्ट जोन के नीचे की गिरावट इंडेक्स को 23800 के अहम सपोर्ट लेवल की ओर ले जा सकती है।

बैंक निफ्टी के 58,300 के स्तर तक पहुचने की उम्मीद है। अगर यह इस लेवल के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसके लिए 58,700 का रास्ता खुल सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 57,400-57,300 का जोन तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


SBI सिक्योरिटीज में हेड -टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह का कहना है कि पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी 259 अंको की एक सीमित रेंज में ही घूमता रहा है,जिससे पता चलता है कि बुल्स और बेयर्स,दोनों में ही कोई पक्का भरोसा नहीं दिख रहा है। इस अनिश्चितता को और बढ़ाते हुए,पिछले दो सेशन में इंडेक्स ने ऐसे कैंडलस्टिक बनाए हैं जिनसे कोई साफ संकेत नहीं मिलता। इससे पता चलता है कि मार्केट किसी फैसले को लेकर हिचकिचा रहा है।

फिलहाल, निफ्टीअपने 20-दिन,50-दिन और 100-दिन के EMA के आसपास घूम रहा है। लंबे समय तक कंसोलिडेशन के कारण ये मूविंग एवरेज फ्लैट हो गए हैं,जिससे किसी साफ दिशा वाले ट्रेंड की कमी का पता चलता है। मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर भी एक सीमित दायरे वाले मार्केट की ओर इशारा कर रहे हैं।

डेली RSI और स्टोकेस्टिक ऑसिलेटर दोनों ही न्यूट्रल जोन में बने हुए हैं,जो कमजोर मोमेंटम का संकेत है। इसके अलावा,डेली ADX (जो ट्रेंड की मजबूती बताने वाला एक अहम इंडिकेटर है) अभी 11.35 पर है और लगातार गिर रहा है। यह भी किसी भी दिशा में मजबूती की कमी का संकेत है।

उम्मीद है कि अगले कुछ ट्रेडिंग सेशन में इंडेक्स 23,900-24,300 के दायरे में ही रहेगा। इस दायरे के किसी भी तरफ साफ तौर पर ब्रेकआउट होने से बाजार में अगली अहम चाल (डायरेक्शनल मूव)देखने को मिल सकती है।

अहम रेजिस्टेंस: 24,300

अहम सपोर्ट: 23,900

रणनीति: 24,030 और 24,090 के बीच गिरावट आने पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें। स्टॉप-लॉस 23,900 और टारगेट 24,350 रखें।

Market cues : मोमेंटम इंडिकेटर अभी भी दे रहे कंसोलिडेशन के संकेत, निफ्टी के लिए 24000-23950 के जोन में तत्काल सपोर्ट

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी भी पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन से 933 अंकों की एक सीमित रेंज में ही घूम रहा है। इससे पता चलता है कि बाजार में किसी खास दिशा को लेकर कोई पक्का भरोसा नहीं है। अगर बड़े नज़रिए से देखें,तो यह इंडेक्स पिछले 21 ट्रेडिंग सेशन से 56,549-58,706 के दायरे में ही बना हुआ है,जो लंबे समय तक कंसोलिडेशन(एक ही दायरे में उतार-चढ़ाव)का संकेत है। हालांकि,उतार-चढ़ाव के बावजूद यह अपने शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज,दोनों के ऊपर ट्रेड कर रहा है। इससे पता चलता है कि ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है।

मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर किसी साफ दिशा के न होने का संकेत दे रहे हैं। डेली RSI और स्टोकेस्टिक ऑसिलेटर,दोनों ही न्यूट्रल जोन में बने हुए हैं,जो बाजार में चल रहे साइडवेज़ मोमेंटम और मजबूत खरीदारी या बिकवाली के दबाव की कमी को दिखाते हैं।

आगे चलकर,58,200-58,300 का जोन बैंक निफ्टी के लिए एक अहम रेजिस्टेंस एरिया के तौर पर काम कर सकता है। अगर यह 58,300 के ऊपर मजबूती दिखाता है तो 59,000 और उसके बाद 59,600 की तरफ जबरदस्त तेजी आ सकती है। दूसरी ओर,57,300-57,200 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बना रहेगा। अगर यह 57,200 के नीचे लगातार बना रहता है,तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और इंडेक्स 56,500 के लेवल तक गिर सकता है।

इन बातों के ध्यान में रखते हुए ट्रेडर्स को इन ब्रेकआउट और ब्रेकडाउन लेवल पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए,क्योंकि मौजूदा रेंज से बाहर कोई भी मजबूत चाल बैंक निफ्टी में अगले डायरेक्शनल ट्रेंड को तय कर सकती है।

अहम रेजिस्टेंस: 58,300, 59,000, 59,600

अहम सपोर्ट: 57,300, 57,200, 56,500

स्ट्रैटेजी: 57,800 और 57,900 के बीच बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें,जिसमें स्टॉप-लॉस 57,400 और टारगेट 58,650 रखें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।