Trading Plan: निफ्टी पर दबाव बने रहने और कंसोलिडेशन की संभावना, जानिए इंडेक्स पर कमाई की रणनीति
Trading Plan: आज भी निफ्टी पर दबाव बने रहने और कंसोलिडेशन की संभावना है। अगर यह निर्णायक रूप से 23,400 के नीचे टूटता है तो 23,300 के सपोर्ट लेवल के टूटने का जोखिम बढ़ सकता है। ऊपर की तरफ,23,500–23,600 का दायरा निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस ज़ोन के तौर पर काम कर सकता है
Trading Plan : बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 55,900–56,000 के जोन में है,जबकि 57,000 के अहम रेजिस्टेंस के तौर पर काम करने की उम्मीद है
Trading Plan: मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर और मोमेंटम इंडिकेटर कमजोर हो रहे हैं। FIIs इंडेक्स फ्यूचर्स में लगातार शॉर्ट पोजीशन बना रहे हैं। इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में निफ्टी पर दबाव बने रहने और कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है। अगर यह निर्णायक रूप से 23,400 के नीचे टूटता है तो 23,300 के सपोर्ट लेवल के टूटने का जोखिम बढ़ सकता है। जिसके बाद यह 23,100 की ओर गिर सकता है। ऊपर की तरफ23,500–23,600 का दायरा निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस जोन के तौर पर काम कर सकता है।
इसी तरह अगर बैंक निफ्टी 56,000 के सपोर्ट लेवल से नीचे गिरता है तो यह 55,600–55,500 के स्तर तक आ सकता है। हालांकि, बाजार जानकारों का कहना है कि अगर यह 56,000 के ऊपर बना रहता है तो 56,700–56,800 के रेजिस्टेंस जोन की ओर ऊपर जाने की संभावना बढ़ सकती है।
निफ्टी आउटलुक और रणनीति
LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी में और गिरावट आई है और बाजार में कोई राहत नहीं दिख रही है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से पता चलता है कि मिडिल ईस्ट को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। इसके अलावा,डेली चार्ट पर इंडेक्स पिछले स्विंग लो से नीचे आ गया है। RSI भी ओवरसोल्ड ज़ोन में आ गया है। हालांकि ट्रेंड अभी भी कमज़ोर है,लेकिन अगर निफ्टी गुरुवार को 23,500 के ऊपर बना रहता है तो अच्छी रिकवरी देखने को मिल सकती है। हालांकि,23,400 के नीचे जाने पर इंडेक्स में और गिरावट आ सकती है।
अहम रेजिस्टेंस: 23,500, 23,660
अहम सपोर्ट: 23,400, 23,250
स्ट्रैटेजी: 15 सितंबर की एक्सपायरी वाली Nifty 23,500 कॉल को लगभग ₹111 पर खरीदें,स्टॉप-लॉस ₹84 और टारगेट ₹150 रखें।
बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति
रूपक डे का कहना है कि पिछले सेशन में 57,000 के अहम सपोर्ट लेवल के नीचे जाने के बाद बैंक निफ्टी में गिरावट जारी रही। इंडेक्स अपने 200-DMA के नीचे भी काफी नीचे आ गया है, जो चार्ट स्ट्रक्चर के कमजोर होने और लगातार बिकवाली के दबाव का संकेत है। RSI 40 के नीचे आ गया है,जिससे नेगेटिव मोमेंटम की पुष्टि होती है। इसलिए,निकट भविष्य में 'सेल-ऑन-राइज'की रणनीति बेहतर रहने की संभावना है।
पिछले सेशन में 57,000 के अहम सपोर्ट लेवल से नीचे जाने के बाद बैंक निफ्टी में गिरावट जारी रही। इंडेक्स अपने 200-DMA से भी काफी नीचे आ गया है,जो कमजोर चार्ट स्ट्रक्चर और लगातार बिकवाली के दबाव का संकेत है।
बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 55,900–56,000 के जोन में है,जबकि 57,000 के अहम रेजिस्टेंस के तौर पर काम करने की उम्मीद है। जब तक इंडेक्स 57,000 से नीचे बना रहेगा,तब तक ओवरऑल ट्रेंड पर दबाव बने रहने की संभावना है।
अहम रेजिस्टेंस: 56,600, 57,000
अहम सपोर्ट: 56,000, 55,900
स्ट्रैटेजी: सितंबर एक्सपायरी वाली 56,000 PE स्ट्राइक की बैंक निफ्टी ऑप्शन को ₹400 के ऊपर खरीदें, स्टॉप-लॉस ₹300 और टारगेट ₹550 रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।