Trading Plan: कुल मिलाकर बाजार का रुझान पॉजिटिव, गिरावट में खरीदारी की रणनीति करेगी काम

Trading Plan: बैंक निफ्टी भी मजबूत स्थिति में बना हुआ है। 60,000 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए 58,800-59,000 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि कि इसके लिए नीचे की ओर 57,800-57,500 के जोन में सपोर्ट मौजूद है

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 9:08 AM
Trading Plan: ओशो कृष्ण का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में आई जबरदस्त तेजी के बाद,बैंक निफ्टी अब कंसोलिडेशन के दौर में दिख रहा है

Trading Plan : जब तक निफ्टी इंडेक्स 24,300-24,200 के जोन से नीचे ट्रेड करेगा,तब तक बाजार में सीमित दायरे में कारोबार(रेंज-बाउंड ट्रेडिंग)और कंसोलिडेशन का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि,कुल मिलाकर बाजार का ट्रेंड पॉज़िटिव बना हुआ है। इंडेक्स अपने शॉर्ट और मीडियमटर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है और इसे इंडिया VIX तथा तेल की कीमतों से भी सपोर्ट मिल रहा है। 24000 का लेवल निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है, और उसके बाद 23,800 एक अहम सपोर्ट हो सकता है। हालांकि,अगर निफ्टी 24,300 के ऊपर मजबूती दिखाता है तो 24,500-24,600 की ओर रैली का रास्ता खुल सकता है।

उधर बैंक निफ्टी भी मजबूत स्थिति में बना हुआ है। 60,000 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए 58,800-59,000 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि कि इसके लिए नीचे की ओर 57,800-57,500 के जोन में सपोर्ट मौजूद है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


एंजेल वन में चीफ मैनेजर टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च ओशो कृष्ण का कहना है कि टेक्निकल नज़रिए से देखें तो पिछले हफ्ते निफ्टी में अच्छे संकेत दिखे, क्योंकि इसने कई बार 100-DEMA के अहम लेवल को टेस्ट किया। हालांकि,लगातार बने रहने वाले ब्रेकआउट की पुष्टि के लिए इस अहम रेजिस्टेंस लेवल के ऊपर निर्णायक क्लोजिंग का इंतजार है। इस बीच,20-DEMA और 50-DEMA के बीच कम होता अंतर मार्केट के बेहतर होते स्ट्रक्चर को दिखाता है और संकेत देता है कि गिरावट के दौरान भी खरीदारी बनी हुई है।

फिलहाल,इंडेक्स कंसोलिडेशन के दौर में है और 24,140-24,170 के जोन के आस-पास मौजूद 100-DEMA एक तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर रहा है। अगर यह मजबूती से इस रेजिस्टेंस जोन के ऊपर जाता है,तो तेजी का अगला दौर शुरू हो सकता है,जिससे इस हफ्ते निफ्टी के 24,500-24,600 के लेवल तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है।

दूसरी ओर 20-DEMA ने हाल के करेक्शन के दौर में मज़बूत सपोर्ट देकर अपनी अहमियत साबित कर दी है। इसलिए,उम्मीद है कि 23,800 का जोन एक अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। उसके बाद 23,645 तक बुलिश गैप एरिया सपोर्ट देगा। कुल मिलाकर,बाजार का ओवरऑल रुझान पॉजिटिव बना हुआ है और बाजार में गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देखा जा सकता है।

अहम रेजिस्टेंस: 24,170, 24,300

अहम सपोर्ट: 23,900, 23,780

स्ट्रैटेजी: 23,900 के आस-पास गिरावट आने पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें और 23,700 पर स्टॉप-लॉस लगाएं। 24,200-24,300 के आस-पास प्रॉफिट बुक करें।

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

ओशो कृष्ण का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में आई जबरदस्त तेजी के बाद,बैंक निफ्टी अब कंसोलिडेशन के दौर में दिख रहा है। लगातार दूसरे हफ्ते, खरीदार 57,500-57,450 के हालिया स्विंग हाई जोन के ऊपर क्लोजिंग करने में कामयाब रहे हैं। पोलैरिटी के सिद्धांत के मुताबित अब इस ब्रेकआउट जोन के तुरंत सपोर्ट के तौर पर काम करने की संभावना है।

पिछले स्विंग हाई के ऊपर ब्रेकआउट से'हायर-हाई'स्ट्रक्चर बना है,जो लगातार अपट्रेंड के लिए एक जरूरी शर्त है। इस सेटअप को और मजबूती देते हुए, निफ्टी/बैंक निफ्टी रेश्यो चार्ट(जिसने पहले हेवीवेट इंडेक्स के बेहतर प्रदर्शन को दिखाया था) में फिर से गिरावट शुरू हो गई है। इससे संकेत मिलता है कि बैंक निफ्टी अपनी रिलेटिव स्ट्रेंथ वापस पा सकता है और ब्रॉडर मार्केट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन जारी रख सकता है।

पॉइंट एंड फिगर चार्ट पर बुलिश स्ट्रक्चर और मज़बूत हुआ है,जहां इंडेक्स अलग-अलग टाइम फ़्रेम में कई बुलिश पैटर्न बना रहा है। 0.25% × 3 चार्ट पर'सुपर ट्रेंड डबल टॉप बाय ब्रेकआउट'का बनना और 1%×3 चार्ट पर'बेयर ट्रैप'बनने के बाद आगे की तेजी,लगातार बनी हुई खरीदारों की दिलचस्पी को दिखाती है। इसके बावजूद,मज़बूत ओवरहेड रेजिस्टेंस जोन के कारण निकट भविष्य में तेजी से ऊपर की ओर जाने वाली चाल सीमित रह सकती है।

लेवल की बात करें तो तत्काल सपोर्ट 57,500-57,450 जोन में है। इसके बाद 57,100-56,800 बैंड में मज़बूत सपोर्ट क्लस्टर है। ऊपर की तरफ,तत्काल रेजिस्टेंस 58,600-58,700 जोन में है। इसके बाद 59,200-59,300 रेंज में एक मजबूत रेजिस्टेंस है।

अहम रेजिस्टेंस: 58,700, 59,300

अहम सपोर्ट: 57,450, 56,800

स्ट्रैटेजी: 56,600 के स्टॉप-लॉस के साथ,57,500 के आस-पास गिरावट आने पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें। इसके लिए संभावित टारगेट 58,700-59,200 है।

 

Market cues : निफ्टी के 24200 के नीचे बने रहने तक कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद, 23800–23750 पर अहम सपोर्ट

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।