Trading Plan : RBI की पॉलिसी ने बाजार का मूड किया खराब, जानिए कल के लिए ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बड़ा ट्रेड अभी भी "रैली पर बिकवाली" का ही है। ये बाजार मैक्रो दिक्कत से जूझ रहा है। मेरे या किसी के कहने से डबल बॉटम नहीं बनेगा। सिर्फ हमारे चाहने से बाजार का बॉटम नहीं बनेगा। इस बाजार में एक Vicious Cycle चल रही है। ऊंचा क्रूड, कमजोर रुपया, FII की बिकवाली, कमजोर नतीजे बाजार की दिक्कत हैं

अपडेटेड Oct 07, 2026 पर 3:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan :अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार का फोकस अब वापस क्रूड,रुपया और FII की बिकवाली पर है। ऑटो और NBFC शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट हुई

Trading Plan : RBI की हॉकिस पॉलिसी ने बाजार का मूड खराब कर दिया है। रिकवरी की सारी कोशिशें फेल हो गई हैं। निफ्टी 200 प्वाइंट टूटकर 22600 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी ने भी 55000 का लेवल तोड़ा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी प्रेशर है। ऊंचे क्रूड,US बॉन्ड यील्ड और रुपए की कमजोरी ने आग में घी का काम किया है। त्योहारों से पहले महंगे कर्ज का झटका लगा है। करीब चार साल बाद RBI ने दरें चौथाई परसेंट बढ़ाई हैं। महंगाई कंट्रोल करने के लिए आगे भी दरें बढ़ने के संकेत दिए गए हैं। FY27 का GDP ग्रोथ अनुमान भी 6.9 से बढ़ाकर 7.1% किया गया है।

आगे भी दरें बढ़ने के डर से ऑटो सेक्टर के सेंटिमेंट सबसे ज्यादा खराब हुआ है। ऑटो इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी टूटा है। मारुति, M&M, HUNDAI के शेयर 2 से 3 फीसद तक गिरे हैं। NBFCs और रियल्टी शेयरों में भी दबाव देखने को मिला है। रिजर्व बैंक का एक बड़ा फैसला आया है। फाइनेंशियल मार्केट्स को मजबूत करने के लिए स्पेशल कमेटी बनाई गई है। इसका मनी मार्केट,सरकारी बॉन्ड और फॉरेक्स मार्केट पर फोकस होगा। इस फैसले के बाद कैपिटल मार्केट शेयरों में तेजी आई है और BSE और एंजेल वन जोर भागे हैं।

TCS नतीजों के साथ कल से दूसरी तिमाही के रिजल्ट सीजन का आगाज होगा । आवाज़ अनुमान के मुताबिक कंपनी के कांस्टेंट करेंसी रेवेन्यू और मार्जिन बिल्कुल फ्लैट रह सकते हैं। हलांकि 9-10 अरब डॉलर की नई डील्स की उम्मीद है। कंपनी की कमेंट्री पर बाजार की खास नजर रहेगी।


एयरटेल ने पोस्टपेड टैरिफ 3% से 11% तक बढ़ाए हैं। नई दरें 8 अक्टूबर से लागू होंगी। नए प्लान में इंटरनेशनल रोमिंग मुफ्त होगी,मौजूदा ग्राहकों को नए प्लान में आने के लिए मिलेगा 1 महीने का टाइम मिलेगा। यह शेयर 2 परसेंट चढ़ा है।

बाजार और आरबीआई पॉलिसी पर अनुज सिंघल की राय

RBI पॉलिसी और बाजार

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि पॉलिसी बढ़िया थी, RBI गवर्नर के पास और कोई विकल्प नहीं था। यहां से अब हम रेट बढ़ने वाली साइकिल में एंटर कर रहे हैं। M&M पहला निफ्टी शेयर बना जिसने आज 52-Week Low लगाया। यही वो शेयर है जो एक समय इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर था। निफ्टी ऑटो अब अपने High से 16% नीचे आ चुका है। NBFC शेयरों में भी थोड़ा दबाव बना रह सकता है।

बाजार: खराब दिन

बाजार पर अपनी राय साझा करते हु्ए अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज बड़े वाले ट्रेंड ने फिर वापसी की है। निफ्टी ने ठीक SELL जोन से रिवर्सल दिया। सुबह CNBC-आवाज़ पर यही Sell जोन बताया गया था। निफ्टी 10 DEMA और बैंक निफ्टी 20 DEMA पार नहीं कर पा रहा। RBI पॉलिसी के बाद एक रिकवरी आई,जो फेल हुई। बाजार का फोकस अब वापस क्रूड,रुपया और FII की बिकवाली पर है। ऑटो और NBFC शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट हुई। IT शेयरों में भी लगातार कमजोरी है। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी साथ नहीं दे रहे हैं।

CNBC-आवाज: आपका दोस्त

कल सिर्फ CNBC-आवाज़ ने कहा था कि रैली में नहीं फंसना है। सिर्फ CNBC-आवाज़ ने बाजार पर निगेटिव नजरिया रखा। लगातार 24,500 से सिर्फ बिकवाली की सलाह। कल भी यही कहा था कि लॉन्ग बिलकुल लेकर नहीं जाएं। बड़ी ट्रेड अभी भी "रैली पर बिकवाली" की ही है। ये बाजार मैक्रो दिक्कत से जूझ रहा है। मेरे या किसी के कहने से डबल बॉटम नहीं बनेगा। सिर्फ हमारे चाहने से बाजार का बॉटम नहीं बनेगा। इस बाजार में एक Vicious Cycle चल रही है। ऊंचा क्रूड, कमजोर रुपया, FII की बिकवाली, कमजोर नतीजे बाजार की दिक्कत हैं। ये सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। आज की RBI पॉलिसी ने भी यही साबित किया है।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 22,500-22,550 पर सपोर्ट और 22,300-22,350 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 54,500-54,800 पर सपोर्ट और 54,000-54,200 पर बड़ा सपोर्ट है।

प्री-CAS रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा बाजार में गिरावट का ट्रेंड है। चाहें तो Month End Put ले सकते हैं और रैलियों में Put में पोजिशन बढ़ा सकते हैं।

Hotel Stocks : इस बार शादियों को सीजन में खूब बजेगी शहनाई, होटल कंपनियों की खूब बढ़ेगी कमाई, इन शेयरों पर रहे नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।