Trading Plan : बाजार में आज मुनाफावसूली आई है। टैक्सेशन की अटकलों के चलते सेंटिमेंट बिगड़ेृ हैं। निफ्टी करीब 200 अंक टूटकर 25200 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी भी 62000 के नीचे है। मिडकैप और स्मॉलकैप में ज्यादा बिकवाली आई है। हालांकि कच्चा तेल 92 डॉलर के नीचे फिसल गया है। सोने-चांदी में गिरावट से हिंदुस्तान जिंक,मणप्पुरम और मुथूट 4 फीसदी तक लुढ़के हैं। कल्याण ज्वैलर्स और टाइटन की भी चमक फीकी पड़ी है।
कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों पर आज दोहरी मार पड़ी है। टैक्स कंफ्यूजन और MTF लिमिट पर SEBI चेयरमैन के बयान से मोमेंटम पर ब्रेक लगा है। सेबी फ्री फ्लोट के हिसाब से MTF लिमिट तय करने पर विचार कर रहा है। एंजेल वन, मोतीलाल और BSE ऊपर से नीचे आए हैं।
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज ऊपरी स्तरों से गिरावट आई है। ब्रॉडर मार्केट्स में आज गिरावट ज्यादा है। एडवांस/डिक्लाइन 1:3 के करीब रहा। गोल्ड से जुड़े शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी है। ज्वेलरी और गोल्ड फाइनेंस शेयरों में गिरावट आई है। मेटल शेयरों में भी डॉलर की तेजी का असर देखने को मिल है। बैंक निफ्टी में भी आज थोड़ी मुनाफ़ावसूली आई है। सिर्फ़ फार्मा और चुनिंदा PSU बैंक ऊपर हैं। कैपिटल मार्केट शेयरों पर आज दोहरी मार पड़ी है। टैक्सेशन पर एक बेकार और सट्टेबाज़ी वाली स्टोरी से शेयर गिरे हैं। वित्त मंत्रालय से आधिकारिक सफाई का अभी भी इंतजार है। इस तरह की सट्टेबाज़ी वाली खबरों से संतुलन बिगड़ता है। वित्त मंत्रालय को चाहिए कि सख़्त आधिकारिक खंडन दे और ये खंडन कड़े शब्दों में होना चाहिए।
आज जैसी गिरावट खरीदारी का मौका होती हैं। ऐसी ही गिरावट में दिसंबर की कॉल्स लें और बैंक निफ्टी पर 60,800 का स्टॉप लॉस रखें। निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी बेहतर है। मिड और स्मॉल कैप्स में थोड़ा सावधान रहें। आज FIIs का डेटा काफी अहम होगा। अगर आज भी शॉर्टिंग हुई तो अपने अपने नजरिए की समीक्षा करेंगे। अब तक बाजार में पोज़िशनल शॉर्ट करने का संकेत नहीं है। इंट्रा-डे में आज एक शॉर्ट ट्रेड भी मिली है। पहले रजिस्टेंस से ही आज निफ्टी की रिकवरी फेल हुई है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 25,000-25,050 पर सपोर्ट और 25,350-25,450 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 61,300-61,500 पर सपोर्ट और 62,000-62,300 पर रेजिस्टेंस है।
बैंक निफ्टी की दिसंबर कॉल लेकर जाएं। नई कॉल नहीं खरीदें बल्कि मौजूदा पोजीशन को कैरी करें। निफ्टी में अभी थोड़ा रजिस्टेंस है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।