Get App

Trading plan : जहां रैली फेल हो वहां शॉर्ट करें, ये युद्ध अलग है, इसे समझना होगा, नहीं चलेगी लेवल बेस्ड नौसिखिया अप्रोच

Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार ने आज कुछ लोगों को सबक सिखाया है। बड़े डाउनट्रेंड में 3 दिनों की रैली के कोई मायने नहीं है। बड़े ट्रेंड का सम्मान करिये और गुमराह मत कीजिये। बड़े ट्रेंड में बड़ा पैसा ट्रेंड के साथ ही बनेगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 2:33 PM
Trading plan : जहां रैली फेल हो वहां शॉर्ट करें, ये युद्ध अलग है, इसे समझना होगा, नहीं चलेगी लेवल बेस्ड नौसिखिया अप्रोच
Trading plan : अनुज सिंघल की सलाह है कि वीक ट्रंप, निफ्टी जंप, जैसे फिजूल लॉजिक से कुछ नहीं होगा

Trading plan : कुवैत की मीना रिफाइनरी पर ईरान के हमले के बाद बाजार में गिरावट बढ़ी है। निफ्टी करीब 600 अंक फिसलकर 23200 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी में 1300 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। मिडकैप 2.5 फीसदी से ज्यादा टूटा है। स्मॉलकैप में भी बिकवाली दिख रही है। वहीं INDIA VIX में 16% से ज्यादा का उछाल दिखा है। आज की गिरावट में करीब 10 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप साफ हो गया है।

बाजार में आज चौतरफा बिकवाली है। रियल्टी, ऑटो और NBFCs में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। NBFCs में 6 फीसदी से ज्यादा फिसलकर श्रीराम फाइनेंस वायदा का टॉप लूजर बना है। बजाज फाइनेंस भी 5 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। साथ ही डिफेंस, IT, कंज्यूमर ड्यूरेबल भी दो फीसद से ज्यादा फिसला है।

बाजार:एक सबक

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार ने आज कुछ लोगों को सबक सिखाया है। बड़े डाउनट्रेंड में 3 दिनों की रैली के कोई मायने नहीं है। बड़े ट्रेंड का सम्मान करिये और गुमराह मत कीजिये। बड़े ट्रेंड में बड़ा पैसा ट्रेंड के साथ ही बनेगा। बाजार में बड़ी गिरावट में चौतरफा बिकवाली है। आज छिपने की कोई भी जगह नहीं है। Advance/decline एकदम खराब है। India VIX में भी बड़ी उछाल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें