Nifty tend : गैप-अप के बाद बाजार में आज तेजी की रफ्तार बढ़ी है। IT शेयरों के दम पर निफ्टी करीब 150 प्वाइंट उछलकर 25000 के पार चला गया है। बैंक निफ्टी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। लेकिन मिडकैप शेयरों में अच्छी तेजी है। बाजार में आज IT शेयर तेजी के लीडर बने हैं। फेड चेयरमैन की ओर से ब्याज दरों में कटौती के संकेतों से आईटी शेयरों का जोश हाई है। TCS के अलावा, इंफोसिस, HCL TECH, WIPRO और LTTS में दो से तीन परसेंट का उछाल देखने को मिला है। साथ ही सायंट, इंफो एज, OFSS और KPIT TECH जैसे मिडकैप IT शेयरों में भी रौनक है।