Trading plan : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 125 अंक फिसलकर 25100 के करीब कारोबार कर रहा है। RIL, HDFC बैंक, इंफोसिस और ITC ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 200 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेज गिरावट नजर आ रही है। IT शेयरों ने बाजार का मोमेंटम बिगाड़ दिया है। निफ्टी आईटी इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा फिसला है। नतीजों के बाद परसिस्टेंट और कोफोर्ज 7 से 8 फीसदी फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। साथ ही टेक महिंद्रा और सायंट भी दो से तीन परसेंट फिसले हैं।
