Trading plan : ऊपरी स्तरों पर तेजी नहीं टिक पा रही है। निफ्टी ऊपर से डेढ़ सौ अंक से ज्यादा फिसलकर 25200 के करीब दिख रहा है। इंफोसिस, एशियन पेंट, भारती और एचयूएल ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी ऊपर से हलका हुआ है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी कायम है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 5% फिसला है। तेल गैस, डिफेंस, कैपिटल मार्केट और PSE में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। ये चारों सेक्टर इंडेक्स तीन से चार परसेंट चढ़े हैं। तेल-गैस इंडेक्स में 7% से ज्यादा उछाल के साथ ONGC निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ही HPCL, GAIL और पेट्रोनेट दो से चार परसेंट चढ़े हैं। लेकिन FMCG में दबाव है। यह इंडेक्स करीब एक परसेंट नीचे दिख रहा है।
