Nifty Trading Plan : 1 दिन की कमजोरी के बाद 23 मई को निफ्टी और बैंक निफ्टी ने मज़बूत वापसी की और लगभग 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार का रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। लेकिन जब तक कि निफ्टी 25,116 से नीचे बना रहता है, निकट के दिनों में इसके सीमित दायरे में ही रहने की उम्मीद है। इस स्तर से ऊपर जाने पर निफ्टी 25,200-25,300 की ओर बढ़ सकता है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,700 पर रखा गया है। इससे नीचे जाने पर 24,460 की ओर गिरावट बढ़ सकती है। इसी तरह अगर बैंक निफ्टी 54,550 के ऊपर टिका रहता तो है, तो आगामी सत्रों में इसके 55,700-56,000 की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके विपरीत, इस स्तर से नीचे जाने पर भारी बिकवाली देखने को मिल सकती है।