Nifty Trading Plan: निफ्टी 50 और बैंक निफ्टी ने 10 जनवरी को लगातार तीन दिनों तक अपनी गिरावट जारी रखी। मोमेंटम इंडीकेटर भी निगेटिव जोन में दिख रहे हैं। निफ्टी अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा। अगर निफ्टी 50 शुक्रवार के अपने निचले स्तर 23,350 को तोड़ता है तो करेक्शन 23,263 (नवंबर के निचले स्तर) तक बढ़ सकता है,उसके बाद भी ये गिरावट 23,000 तक बढ़ सकती। हालांकि, बाजार जानकारों का ये भी कहना है कि अगर निफ्टी 23,600 से ऊपर वापस जाता है तो तेजी बढ़ सकती है और इंडेक्स 23,800-24,000 की ओर बढ़ सकता है। वहीं, सपोर्ट ट्रेंडलाइन के निर्णायक ब्रेकडाउन को देखते हुए अगर बैंक निफ्टी 48,500 को तोड़ता है, तो तत्काल सपोर्ट 48,000 हो सकता है। लेकिन किसी उछाल की स्थिति में ऊपर की तरफ 49500 के रजिस्टेंस के रूप में कार्य करने की संभावना है।
एंजल वन के राजेश भोसले का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,600, 23,800 पर रजिस्टेंस और 23,200, 23,000 पर सपोर्ट है। बजट घोषणा से पहले लगभग 15 ट्रेडिंग सत्र बचे हैं,यह समय आमतौर से बजट-पूर्व रैली की उम्मीद में क्वालिटी शेयरों को इकट्ठा करने का अवसर प्रदान करेगा। हालांकि, मौजूदा मंदी को देखते हुए,ट्रे़डरों को अनावश्यक जोखिम से बचने और लॉन्ग पोजीशन लेते समय बहुत सलेक्टिव होने की सलाह होगी।
स्टॉक्सबॉक्स में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक अमेय रानाडिवे का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,600, 23,750 पर रजिस्टेंस और 23,300, 23,100 पर सपोर्ट है। निफ्टी में तेजी पर बिकवाली का मौका बना हुआ है। 23,150 के लक्ष्य के लिए 23,650-23,700 के स्तर पर नए शॉर्ट शुरू किए जा सकते हैं। अगर इंडेक्स 23,900 से ऊपर बना रहता है तो मंदी का डर खत्म हो जाएगा।
राजेश भोसले का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,500, 50,000 पर रजिस्टेंस और 48,200, 48,000 पर सपोर्ट है। ट्रे़डर्स को सलाह है कि वे रजिस्टेंस जोन में किसी भी उछाल का इस्तेमाल शॉर्ट पोजीशन बनाने के लिए कर सकते हैं।
राजेश पलवीय का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,000, 49,500 पर रजिस्टेंस और 48,500, 48,200 पर सपोर्ट है। 49,000 के आसपास बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 49,300 के स्टॉप-लॉस के साथ बेचें, 48,400-48,200 का लक्ष्य रखें।
अमेय रानाडिवे का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,656, 50,050 पर रजिस्टेंस और 48,500, 48,150 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी में तेजी पर बिकवाली की संभावना बनी हुई है। ट्रेडर्स 49,500-49,700 के स्तर पर नए शॉर्ट शुरू कर सकते हैं, जिसका लक्ष्य 48,500 है। मंदी का नजरिया तभी खत्म होगा जब इंडेक्स 49,900 से ऊपर बना रहेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।