Nifty Trading Plan: निफ्टी 50 और बैंक निफ्टी ने 10 जनवरी को लगातार तीन दिनों तक अपनी गिरावट जारी रखी। मोमेंटम इंडीकेटर भी निगेटिव जोन में दिख रहे हैं। निफ्टी अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा। अगर निफ्टी 50 शुक्रवार के अपने निचले स्तर 23,350 को तोड़ता है तो करेक्शन 23,263 (नवंबर के निचले स्तर) तक बढ़ सकता है,उसके बाद भी ये गिरावट 23,000 तक बढ़ सकती। हालांकि, बाजार जानकारों का ये भी कहना है कि अगर निफ्टी 23,600 से ऊपर वापस जाता है तो तेजी बढ़ सकती है और इंडेक्स 23,800-24,000 की ओर बढ़ सकता है। वहीं, सपोर्ट ट्रेंडलाइन के निर्णायक ब्रेकडाउन को देखते हुए अगर बैंक निफ्टी 48,500 को तोड़ता है, तो तत्काल सपोर्ट 48,000 हो सकता है। लेकिन किसी उछाल की स्थिति में ऊपर की तरफ 49500 के रजिस्टेंस के रूप में कार्य करने की संभावना है।
