Nifty Trading Plan for October 30 : 29 अक्टूबर की तेजी के बाद आज बेंचमार्क निफ्टी के साथ-साथ बैंकिंग इंडेक्स में भी सुस्ती देखने को मिल रही है। हालंकि, कल निफ्टी 50 ने 27 सितंबर, 2024 के बाद पहली बार 26,000 का आंकड़ा पार किया था। बाजार जानकारों का कहना है कि 26,300 और उसके बाद 26,500 तक पहुंचने के लिए इसे लगातार 26000 के स्तर को बचाए रखना होगा। तब तक, 25,900-25,800 के स्तर पर सपोर्ट के साथ, कंसोलीडेशन और सीमित दायरे में कारोबार जारी रह सकता है।
