Trading Plan: क्या निफ्टी 24700 के ऊपर टिकने में रहेगा कामयाब, बैंक निफ्टी सभी शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज को रखेगा बरकरार?

Market trend : निफ्टी 50 इंडेक्स कल एक और कारोबारी सत्र में क्लोजिंग बेसिस पर 24700 से ऊपर टिका रहा। इससे नीचे टूटने पर इंडेक्स 24500 की ओर गिर सकता है। बैंक निफ्टी कमजोर क्लोजिंग के बावजूद सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 7:45 AM
Story continues below Advertisement
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के प्रवेश गौड़ का कहना है कि निफ्टी को 100-डीएमए के आसपास सपोर्ट मिला। अब 24950-25100 के बीच तत्काल सपोर्ट है

बाजार शुरुआती बढ़त को बरकरार रखने में विफल रहा और 21 अक्टूबर को दिन भर की तेजी के बाद निचले स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स कल एक और कारोबारी सत्र में क्लोजिंग बेसिस पर 24700 से ऊपर टिका रहा। इससे नीचे टूटने पर इंडेक्स 24500 की ओर गिर सकता है जो इसके लिए एक बड़ा सपोर्ट स्तर है। ऊपर की ओर निफ्टी के लिए 25000 पर तत्काल रजिस्टेंस की उम्मीद है उसके बाद 25200 पर अगल रजिस्टेंस है। तब तक आने वाले कारोबारी सत्रों में रेंज बाउंड कारोबार जारी रह सकता है।

बैंक निफ्टी कमजोर क्लोजिंग के बावजूद सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। बाजार जानकारों का कहना है कि 52,300-52,500 रेंज अब ऊपर की तरफ रजिस्टेंस के तौर पर काम कर सकती है। जबकि नीचे की तरफ 51,500 पर सपोर्ट है। सोमवार को निफ्टी 50 इंडेक्स 73 अंकों की गिरावट के साथ 24,781 पर बंद हुआ। जबकि बैंक निफ्टी 132 अंकों की गिरावट के साथ 51,963 पर बंद हुआ। एनएसई पर लगभग 1,968 शेयरों में गिरावट आई। जबकि 579 शेयरों में तेजी आई।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर का कहना है कि तकनीकी रूप से, निफ्टी लोअर हाई और लोअर बॉटम का फॉर्मेशन कर रहा है। डेली और वीकली दोनों चार्ट पर मोमेंटम इंडीकेटर एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) बिकवाली के मोड में है। जब तक निफ्टी 25000 से 25250 के ऊपर जाकर टिकता नहीं तब तक कमजोरी कायम रहेगी।

रणनीति: निफ्टी में 24750 पर और किसी उछाल में 24900 के आसापास 25050 के स्टॉप लॉस के साथ 24500 और 24300 के लक्ष्य के साथ बेचें।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के प्रवेश गौड़ का कहना है कि निफ्टी को 100-डीएमए (डे मूविंग एवरेज) के आसपास सपोर्ट मिला। वहीं 24950-25100 के बीच तत्काल सपोर्ट है। 25100 से ऊपर जाने पर अगली बाधाएं 25230 और 25330 पर हैं। बड़ा सपोर्ट 24750 और 24550 पर हैं।

रणनीति: 24,950 - 25,000 के निकट बढ़त पर निफ्टी 50 को 25,330 के स्टॉप लॉस के साथ बेचें, लक्ष्य 24,550 रखें।

Experts views : कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, रिस्क मैनेजमेंट पर फोकस करते हुए चुनिंदा शेयरों पर ही लगाएं दांव

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर का कहना है बैंक निफ्टी 51000 के सपोर्ट स्तर से वापस उछला। 52350 पर 20-डीएमए एक तात्कालिक बाधा है। इसके बाद 52800-53000 पर अगले रजिस्टेंस हैं। तात्कालिक सपोर्ट 51640-51500 के बीच है उसके जिसके बाद अगला सपोर्ट स्तर 50400 पर है।

रणनीति: 52,580 के निकट बढ़त पर बैंक निफ्टी को बेचें, 53,000 के स्टॉप लॉस के साथ 51,000 का लक्ष्य रखें।

मेहता इक्विटीज के तकनीकी विश्लेषक रियांक अरोड़ा का कहना है कि बैंक निफ्टी में क्लोजिंग से पहले अहम सपोर्ट 51,879 से नीचे एक बड़ा ब्रेकडाउन देखने को मिला। इस ब्रेकडाउन में इंडेक्स 51,500 और 51,400 के स्तर की ओर फिसल सकता है। बैंक निफ्टी के लिए तत्काल प्रतिरोध 52,100 के स्तर के आसपास है।

रणनीति: बैंक निफ्टी को 51,962 पर बेचें, 52,100 के स्टॉप-लॉस के साथ, 51,500 और 51,400 का लक्ष्य रखें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।