Nifty Trading Plan : 2 दिसंबर को निफ्टी और बैंक निफ्टी में जोरदार तेजी दर्ज की गई। जिससे नए साल में भी तेजी जारी रही और मार्केट संटीमेंट मजबूत हुआ। दिसंबर के निचले स्तर से पिछले तीन दिनों में हुई अच्छी तेजी के बाद निफ्टी 50 में 24,000-23,900 पर स्थित सपोर्ट के साथ कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। बाजार जनकारों का कहना कि अगर तेजी जारी रहती है तो 24400 पहला लक्ष्य होगा। उसके बाद 24800 अगला लक्ष्य होगा। वहीं, जब तक बैंक निफ्टी 51,400 (10-डे ईएमए) पर बना रहता है, तब तक 52,000-52,300 की ओर तेजी संभव है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 51,000 से नीचे जाने पर गिरावट बढ़ सकती है और निफ्टी 50,500 पर अगले सपोर्ट तक जा सकता है।
