Trading Plan: क्या निफ्टी 24300 की ओर अपनी बढ़त रख पाएगा कायम और बैंक निफ्टी हासिल कर पाएगा 57700 का लेवल?
Trading Plan: बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी में बढ़त जारी रहती है तो इसको 24,300-24,350 के लेवल पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। उसके बाद अगला रेजिस्टेंस 24,500 पर दिखेगा। हालांकि,अगर कंसोलिडेशन होता है तो इसके लिए 24,150-24,000 के ज़ोन में सपोर्ट होगा
Trading Plan:धूपेश धमेजा का कहना है कि 12 सेशन तक चले करेक्शन के दौर के बाद, निफ्टी अपने मनोवैज्ञानिक स्तर 24,000 के आस-पास स्थिर होने के शुरुआती संकेत दिखा रहा है
Trading Plan : मोमेंटम इंडिकेटर्स और ऑसिलेटर्स में सुधार के संकेतों के साथ-साथ निफ्टी के अपने मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज और रैली के 50 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल से ऊपर वापस आने के बाद अगर इंडेक्स अपनी बढ़त जारी रखता है तो इसको 24,300-24,350 के लेवल पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। उसके बाद अगला रेजिस्टेंस 24,500 पर दिखेगा। हालांकि,अगर कंसोलिडेशन होता है तो इसके लिए 24,150-24,000 के ज़ोन में सपोर्ट होगा। बैंक निफ्टी को 57,700-57,900 की ओर अपनी बढ़त जारी रखने के लिए 57,500 के स्तर को फिर से हासिल करने की जरूरत है।
उधर बैंक निफ्टी को 57,700-57,900 की ओर अपनी बढ़त जारी रखने के लिए 57,500 के स्तर को फिर से हासिल करना होगा। हालांकि,जानकारों के मुताबिक 57,200-57,000 का जोन इसके लिए सपोर्ट एरिया के तौर पर काम कर सकता है।
निफ्टी आउटलुक और रणनीति
सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धूपेश धमेजा का कहना है कि 12 सेशन तक चले करेक्शन के दौर के बाद, निफ्टी अपने मनोवैज्ञानिक स्तर 24,000 के आस-पास स्थिर होने के शुरुआती संकेत दिखा रहा है। मॉर्निंग स्टार जैसा पैटर्न (हालांकि यह पूरी तरह से क्लासिकल पैटर्न नहीं है) बनने से संकेत मिलता है कि बिकवाली का दबाव कम हो सकता है। हालांकि,ट्रेंड में बदलाव की पुष्टि करने और रिकवरी को 24,500 तक ले जाने के लिए 24,300 के ऊपर लगातार बढ़त जरूरी है। इसके लिए 24,140 पर सपोर्ट है और उसके बाद 24,000 पर बड़ा सपोर्ट है। RSI 48.33 पर होने के साथ सुधर रहा है,जबकि इंडिया VIX 10.76 पर सपोर्टिव बना हुआ है।
डेरिवेटिव्स सेगमेंट में 24,500 और उसके बाद 25,000 के कॉल ओपन इंटरेस्ट से तेजी पर रोक लग सकती है,जबकि 24,000 पर पुट पोजीशनिंग एक सपोर्ट बेस देती है। जब तक 24,140 का स्तर बना रहता है तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति बेहतर रहेगी।
अहम रेजिस्टेंस: 24,300, 24,500, 24,620
अहम सपोर्ट: 24,180, 24,040, 23,900
स्ट्रेटेजी: ट्रेडर्स 25 अगस्त की एक्सपायरी के लिए बुल पुट स्प्रेड स्ट्रेटेजी अपना सकते हैं। इसके तहत वे ₹231 पर 24,500 PE का एक लॉट बेच सकते हैं और ₹98 पर 24,300 PE का एक लॉट खरीद सकते हैं। यह सेटअप बाजार में थोड़ी तेजी (माइल्डली बुलिश मूवमेंट)का फायदा उठाने के लिए बनाया गया है।
स्टॉप-लॉस: इस स्ट्रेटेजी पर सख्ती से बने रहें। रिस्क मैनेजमेंट को सही ढंग से बनाए रखने के लिए,अधिकतम मार्क-टू-मार्केट (MTM) नुकसान की सीमा ₹4,355 तय की गई है।
लक्ष्य: इस रणनीति को बनाए रखें और अधिकतम Mark-to-Market (MTM) मुनाफा ₹8,645 का लक्ष्य रखें। जब MTM मुनाफा ₹4,500 से ज़्यादा हो जाए, तो मुनाफा बुक कर लें।
बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति
धूपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी बैंक अभी भी कंसोलिडेशन के दौर में है। ऊपरी स्तरों पर रिजेक्शन से पता चलता है कि खरीदारी की तेजी में अभी भी मजबूती की कमी है। 57,700 का स्तर एक अहम ब्रेकआउट पॉइंट है। अगर यह स्तर पार करके ऊपर बना रहता है तो 58,000-58,268 की तरफ तेजी लौट सकती है। नीचे की तरफ,57,180 सबसे नजदीकी सपोर्ट का काम करेगा और उसके बाद 57,000 का अहम बेस लेवल है।
RSI 50.45 पर है जो 50 के ऊपर तो आ गया है लेकिन अभी भी अपने औसत से नीचे है। यह मोमेंटम में सुधार का संकेत तो है,लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
डेरिवेटिव्स पोजीशन एक दायरे में बनी हुई है। सबसे ज़्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट 57,000 पर है और मेन कॉल ओपन इंटरेस्ट 58,000 पर है,जिसके बाद 57,500 का नंबर आता है। जब तक 57,180-57,000 का स्तर बना रहता है तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति फायदेमंद रहेगी। हालांकि,बुलिश ट्रेंड की पुष्टि के लिए लगातार 57,700 के ऊपर बने रहना जरूरी है।
अहम रेजिस्टेंस: 57,700, 58,000, 58,260
अहम सपोर्ट: 57,350, 57,180, 57,000
स्ट्रैटेजी: ट्रेडर्स निफ्टी बैंक अगस्त फ्यूचर्स में 57,700-57,050 ज़ोन के ऊपर जाने पर लॉन्ग पोजीशन बनाने पर विचार कर सकते हैं,साथ ही 57,500 के नीचे एक सख्त स्टॉप-लॉस भी रखना होगा। ऊपर की ओर प्रॉफिट-बुकिंग के लिए टारगेट 58,100-58,200 की रेंज में रखे गए हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।