Nifty Trading Plan for April 02 : दो दिन की तेज़ बिकवाली के बाद,ईरान मुद्दे पर तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते Nifty में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला। अब 23,000–23,200 के दायरे की ओर बढ़ने के लिए Nifty को आने वाले सत्रों में लगातार खरीदारी का सपोर्ट मिलना ज़रूरी है। वहीं, 23,470 का स्तर मंदी के रुझान को खत्म करने के लिए एक अहम रेजिस्टेंस का काम करेगा। हालांकि,मोमेंटम इंडिकेटर्स अभी भी मंदी के संकेत दे रहे हैं,क्योंकि 'लोअर टॉप'और 'लोअर बॉटम'का ढांचा बन रहा है। साथ ही, India VIX भी 25 के आस-पास ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। ये इस बात का संकेत है कि बाजार में सतर्कता की भावना बनी हुई है। 22,500–22,300 का ज़ोन एक सपोर्ट एरिया का काम कर सकता है।
