Trading strategies : निफ्टी में 24400 का लेवल मुमकिन, एक्सपर्ट्स से जानिए इंडेक्स ट्रेंडिंग में कैसे होगी कमाई

Market trend : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 50 23,965 से ऊपर बना रहता है, जो इसका 50-डे ईएमए भी है, तो ये 24,200-24,400 की और जाता दिख सकता है। वहीं, निफ्टी के लिए नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 23,900-23,800 का रेंज में सपोर्ट देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 11:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक निफ्टी में कल 49,659 का निचला स्तर भी देखने को मिला। फिलहाल, इस इंडेक्स का रुझान नकारात्मक बना हुआ है। रुझान का लाभ उठाने के लिए "बढ़त पर बकवाली" की रणनीति का इस्तेमाल किया जा सकता है

Nifty trend : कल 6 अगस्त को बाजार में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही, जिसके चलते निफ्टी दिन के उच्चतम स्तर से 390 अंक गिरकर 6 अगस्त को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना कि अगर निफ्टी 23,965 से ऊपर बना रहता है, जो कि इसका 50-डे ईएमए भी है, तो ओवरसोल्ड स्थिति में बने आरएसआई को देखते हुए 24,200-24,400 की ओर उछाल संभव है। जबकि नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 23,900-23,800 की रेंज में सपोर्ट दिख रहा है। बैंक निफ्टी के लिए, 49,500 पर सपोर्ट होने की उम्मीद है। जबकि किसी उछाल की स्थिति में 50,500-50,700 जोन पर नजर रखने की जरूरत है।

मंगलवार को निफ्टी 63 अंक गिरकर 23,993 पर बंद हुआ था। जबकि बैंक निफ्टी 344 अंक यानी 0.7 फीसदी गिरकर 49,748 पर आ गया था। एनएसई पर 1,550 शेयरों में गिरावट आई थी जबकि 812 शेयरों में तेजी देखने को मिली थी।

निफ्टी आउटलुक और ट्रेडिंग रणनीति


सैमको सिक्योरिटीज में मार्केट पर्सपेक्टिव्स और रिसर्च हेड अपूर्व शेठ का कहना है कि बढ़ते ग्लोबल तनाव के कारण निफ्टी इंडेक्स अपने रिकॉर्ड हाई से 1,100 अंक (4.69 फीसदी) से ज्यादा गिरकर पांच हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वर्तमान में, यह अपने 50-डे मूविंग एवरेज के करीब और 24,000 के अहम मनोवैज्ञानिक सपोर्ट स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। डेली आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 40 पर आ गया है, जो ओवरसोल्ड स्थितियों का संकेत है। वहीं, वीकली और मंथली आरएसआई 60 से ऊपर मजबूत बना हुआ है, जो लंबी अवधि में तेजी के रुझान का संकेत देता है।

75 मिनट के चार्ट पर, एक बुलिश डाइवर्जेंस बन रहा है, जो संभावित बदलाव का संकेत देता है। इसके अलावा, पुट-कॉल रेशियो (पीसीआर) 0.50 से नीचे गिर गया है, जो वर्तमान में 0.48 पर है। ये ओवरसोल्ड स्थिति का सपोर्ट करता है। जब तक निफ्टी 23,850 से ऊपर रहता है, हाल ही में हुई तेज बिकवाली के बाद तेजी लौटने की संभावना है। अगर निफ्टी इस स्तर को बनाए रखता है, तो आने वाले सप्ताह में इसमें 24,350-24,400 रेंज तक उछाल देखने को मिल सकता है।

अहम रजिस्टेंस: 24,350, 24,700, 25,000

अहम सपोर्ट : 23,850, 23,500, 23,200

रणनीति : ट्रेडर्स को सलाह है कि वे 8 अगस्त की एक्पायरी वाले 24,000 कॉल को 170 रुपये पर खरीदकर और 24,350 कॉल को 34 रुपये पर बेचकर बुल कॉल स्प्रेड रणनीति अपनाएं। यह रणनीति 3,162 रुपये का अधिकतम नुकसान और 5,336 रुपये का अधिकतम लाभ प्रदान कर सकती है। इससे ट्रेडर्स को संभावित नुकसान को सीमित करते हुए मध्यम लाभ मिल सकता है। चूंकि यह एक हेज्ड रणनीति है जिसमें क्लोजिंग तक केवल दो दिन शेष हैं, इसलिए 3,162 रुपये का अधिकतम नुकसान स्तर इस रणनीति के लिए स्टॉप-लॉस होगा।

वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि निफ्टी में 24,350 के पास स्थित अहम सपोर्ट के निर्णायक रूप से टूट जाने के कारण उछाल में बिकवाली की माहौल बन गया है। कीमतें कंसोलीडेट हुई हैं जिससे ओवरसोल्ड स्थिति से राहत मिली है। लेकिन 23,920 से नीचे का ब्रेक 23,640 के स्तर पर गिरावट की गिरावट के ट्रेंड को फिर से शुरू कर सकता है। 24,000 के स्तर के पास पुट सेलर्स द्वारा अभी भी काफी ज्यादा ओपन इंटरेस्ट बिल्डअप है। ऐसे में अगर 23,920 टूट जाता है तो वे अपनी स्थिति को कवर करना शुरू कर सकते हैं। संक्षेप में, जब तक हम पिछले दिन के हाई से ऊपर की क्लोजिंग नहीं देखते हैं, जो 24,380 के पास है, तब तक खरीदने से बचें। 23,920 से नीचे का ब्रेक बिक्री के दबाव को बढ़ाएगा। जब तक हम स्थितियों के बदलाव के संकेत नहीं देखते हैं, तब तक बॉटम फिशिंग से बचें। अभी के लिए, 23,640 के स्तर पर नीचे की ओर गिरने का लक्ष्य रखें।

अहम रजिस्टेंस : 24,400

अहम सपोर्ट : 23,600

रणनीति: 23,920 से नीचे शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है, जिसमें 24,150 स्टॉप-लॉस और 23,640 का लक्ष्य हो सकता है।

मेहता इक्विटीज के तकनीकी विश्लेषक रियांक अरोड़ा का कहना है कि बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण "बढ़ते हुए शेयर बेचने" की भावना के साथ मंदी का रुख बना रहेगा। जियोपोलिटिकल तनाव और ग्लोबल बाजार की अनिश्चितताएं भारतीय बाजारों को प्रभावित करती रहेंगी, जिसके कारण वोलैटिलिटी बनी रहेगी।

रजिस्टेंस : 24,500, 24,600

सपोर्ट : 23,900, 23,500

रणनीति: 24,400 के आसपास बढ़त पर निफ्टी को बेचें, 24,600 पर स्टॉप-लॉस और 24,000 और 23,900 का लक्ष्य रखें।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Bank Nifty trend :  आउटलुक और ट्रेडिंग रणनीत

सैमको सिक्योरिटीज में मार्केट पर्सपेक्टिव्स और रिसर्च हेड अपूर्व शेठ का कहना है कि बैंक निफ्टी बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स से पीछे चल रहा है, हाल ही में बढ़ते ग्लोबल तनाव के कारण ये दबाव का सामना कर रहा है। कल बैंक निफ्टी 50,000 अंक से नीचे बंद हुआ है और 8 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वर्तमान में, इंडेक्स अपने 100-डे मूविंग एवरेज के करीब कारोबार कर रहा है और अपनी हालिया रैली के 50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर पर सपोर्ट ले रहा है। दूसरे इंडीकेटर्स की बात करें ऑवरली चार्ट पर आरएसआई बहुत ज्यादा ओवरसोल्ड स्थितियों का संकेत कर रहा है। भारी पुट राइटिंग के कारण 49,500 एक मजबूत सपोर्ट स्तर के रूप में काम कर रहा है।

जब तक यह इंडेक्स 49,500 से ऊपर टिका रहेगा तब तक इसमें हाल ही में हुई तेज बिकवाली के बाद उछाल की संभावना बनी हुई है। अगर यह इस सपोर्ट स्तर को बनाए रखता है, तो आने वाले सप्ताह में इंडेक्स में 50,500-50,700 रेंज तक उछाल देखा जा सकता है।

रजिस्टेंस : 50,000, 50,500, 50,700

सपोर्ट : 49,500, 49,000

रणनीति : ट्रेडर्स को सलाह है कि वे 7 अगस्त की क्लोजिंग के 50,000 कॉल (2 लॉट) को 159 रुपये प्रति लॉट पर खरीदकर और 49,900 कॉल (1 लॉट) को 202 रुपये पर बेचकर कॉल रेशियो बैकस्प्रेड रणनीति का इस्तेमाल करें। इसमें अधिकतम नुकसान 1,730 रुपये हैऔर अधिकतम लाभ 7,000 रुपये है। चूंकि यह एक हेज्ड रणनीति है, जिसकी क्लोजिंग तक केवल एक दिन शेष है, इसलिए 1,730 रुपये का अधिकतम नुकसान स्तर इस रणनीति के लिए स्टॉप-लॉस होगा।

वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि पिछले सत्र में, बैंक निफ्टी गैप अप के साथ खुला, लेकिन कीमतें उच्च स्तरों को बनाए नहीं रख सकीं। जिसके चलते इसमें दिन के उच्च स्तर से 1,000 से अधिक अंकों की तेज गिरावट आई। बैंक निफ्टी में कल 49,659 का निचला स्तर भी देखने को मिला। फिलहाल, इस इंडेक्स का रुझान नकारात्मक बना हुआ है। रुझान का लाभ उठाने के लिए "बढ़त पर बकवाली" की रणनीति का इस्तेमाल किया जा सकता है।

रजिस्टेंस : 50,800

सपोर्ट: 48,500

रणनीति : 49,640 से नीचे शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है, जिसमें स्टॉप-लॉस 50,200 और लक्ष्य 48,800 का रखें।

मेहता इक्विटीज के तकनीकी विश्लेषक रियांक अरोड़ा का कहना है कि 50,400 के अहम सपोर्ट के नीचे ब्रेकडाउन के बाद, बैंक निफ्टी के लिए मंदी का रुझान बन गया है। ग्लोबल अनिश्चितताओं और अस्थिर वातावरण को देखते हुए बैंक निफ्टी को 49,700 के आसपास सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं, 50,800 के स्तर के आसपास तत्काल रजिस्टेंस हो सकता है।

रणनीति: 51,000 के स्टॉप-लॉस और 49,700 और 49,000 के लक्ष्य के साथ 50,500 के आसपास के उछाल में बैंक निफ्टी बेचें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।