अच्छे संकेतों के बावजूद बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आई है। 24300 के करीब पहुंचने के बाद निफ्टी ऊपरी स्तरों से 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। बैंक निफ्टी ऊपर से करीब 700 प्वाइंट गिरा है। क्रूड 110 डॉलर के करीब पहुंच गया है। डाओ फ्यूचर्स में भी दबाव दिख रहा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में रफ्तार कायम है। रियल्टी शेयरों में जोरदार रफ्तार दिख रही है। यह इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़ा है। रियल्टी में गोदरेज प्रॉपर्टी और DLF तीन परसेंट चढ़े हैं। साथ ही कैपिटल गुड्स,फार्मा और NBFCs में भी रौनक है। वहीं IT और डिफेंस में दबाव दिख रहा है।
