Trading strategy : बाजार में आज अप्रैल सीरीज का सुपर धमाका देखने को मिल रहा है। वेस्ट एशिया में शांति की उम्मीद और क्रूड में नरमी से बाजार में चौतरफा खरीदारी आई है। निफ्टी करीब 550 प्वाइंट उछलकर 22900 के पास कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में करीब 1700 प्वाइंट की मूव देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी में भी 1200 प्वाइंट की बड़ी तेजी है। मिडकैप-स्मॉलकैप भी 3 परसेंट से ज्यादा चले हैं। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 10 परसेंट नीचे आ गया है। फाइनेंशियल सेक्टर आज तेजी को लीड कर रहा है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 3.5 परसेंट ऊपर है। SBI 3 परसेंट चढ़ा है। HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस, ICICI, एक्सिस भी 2 से 3 परसेंट मजबूत हुए हैं। मेटल, IT और ऑटो में भी रफ्तार देखने को मिल रही है।
आज क्या हो निफ्टी बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस- 22558-22619 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22789-22864/23040 पर है। इसके लिए पहला बेस 21934-22064 पर और बड़ा बेस 21732-21815 पर है। सोमवार को कहा था बिकवाली/उछाल में बिकवाली पर 22510-467 पर चेक करें, अगर ये टूटा तो 22310 आएगा। क्लोजिंग दिन, वीक और सीरीज के निचले स्तर पर हुई, FIIs ने अगले महीने के लिए सबसे ज्यादा शॉर्ट कैरी किया। कैश और F&O में FII की भारी बिकवाली रही, क्रूड में हल्की नरमी, लेकिन ध्यान रखें रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर है।
22500-600 पर सबसे पहले कॉल राइटर्स हावी, और बड़ा रजिस्टेंस(ऑप्शन और टेक्निककल) 22800-23000 पर है। नीचे की ओर 22000-21934 पर पुट राइटर्स जो 200WEMA है, अगर 21934 आया तो जून 2020 का स्तर दिखेगा। आमतौर पर लगातार गिरावट के बाद नई सीरीज में पॉजिटिव रुख दिखता है, लेकिन अभी मैक्रो स्थितियां कमजोर हैं।
ग्लोबल और अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी है। ईरान युद्ध खत्म होने के संकेतों से गिफ्टी निफ्टी में फिर तेजी से उछाल आया है। ओवरसोल्ड और भारी शॉर्ट के मद्देनजर हमारे बाजार के सेटअप के लिए जियोपोलिटिकल डेवलपमेंट काफी अहम हैं। अगर 22558-619 पार करने में सफल रहा तो ऊपर 22789/864 तक कोई बाधा नहीं, फिर ऊपर 23040 मुमकिन है। आगे की चाल के लिए काफी कुछ क्रूड पर निर्भर करेगा, वहीं रजिस्टेंस-1 के नीचे गया तो फिर से कमजोर गहराएगी।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 50759-51110 पर और बड़ा रजिस्टेंस 51478-51717/52233 पर है। इसके लिए पहला बेस 49727-50051 पर और बड़ा बेस 49010/49210-49467 पर है। क्रूड में नरमी के संदर्भ में देखें तो इसका बैंक निफ्टी पर काफी ज्यादा पॉजिटिव असर होगा। फिलहाल 50800/51110 पर भारी कॉल राइटर्स का जोन, इसके ऊपर रजिस्टेंस-2 मुमकिन है। अगर रजिस्टेंस-1 नहीं पार कर पाया तो दबाव बढ़ेगा, फिर पिछला क्लोजिंग का स्तर दिखेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।