Trading Strategy : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में गैप-अप नहीं टिका। निफ्टी ऊपरी स्तरों से 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23650 के करीब आ गया। बैंक निफ्टी ऊपर से 750 प्वाइंट फिसला। RIL,भारती, इंफोसिस और HUL ने दबाव बनाया है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप अच्छी तेजी के साथ आउटपर फॉर्म करते दिखे। कैपिटल गुड्स,रियल्टी और डिफेंस शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी रही। तीनों सेक्टर इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़े। रियल्टी में ओबेरॉय और फीनिक्स करीब तीन परसेंट चढ़े। साथ ही केमिकल और कंज्यूमर ड्यूरेबल में भी रौनक रही वहीं IT, FMCG और NBFCs शेयरों में हल्का दबाव दिखा।
बाजार: कॉन्ट्रा ट्रेड का जलवा
बाजार की आगे की चाल और रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज कॉन्ट्रा ट्रेड का जलवा रहा। बाजार ने आज फिर वही किया,गैप का कॉन्ट्रा ट्रेड। गैप डाउन में खरीदारी और गैप अप में बिकवाली काम आई है। 23,800-23,900 पर बिकवाली का नजरिया था और 23,850 से ही आज बिकवाली शुरू हुई। बैंक निफ्टी में 54,000-54,200 पर बिकवाली की राय थी। 54,100 से बैंक निफ्टी में बड़ी गिरावट आई। मिडकैप-स्मॉल कैप में आज भी ठीक-ठाक चाल है। कैपिटल मार्केट,EMS और पावर में अच्छे मूव्स देखने को मिले। बड़ा सवाल ये कि आखिर बाजार का ये ट्रेंड कब तक चलेगा?
बाजार में प्राइस एक्शन सबसे बड़ा होता है और इसलिए आज हमने शॉर्ट का नजरिया लिया। निफ्टी में अब 23,550-23,600 का लवेल सबसे अहम है। अगर खरीदारी आनी है तो यहीं से आनी चाहिए। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है,शायद एक बड़ी स्विंग अभी बाकी है। आज बैंक निफ्टी ने काफी निराश किया है। ठीक 54,000-54,200 पर ही जाकर रैली फेल हुई। आज बैंक निफ्टी के गिरने का कारण नहीं था। कच्चा तेल भी नीचे आया और रुपया भी मजबूत हुआ। मतलब साफ है बाजार में ऊपरी स्तरों पर भरोसा नहीं है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर अहम स्तर
निफ्टी के लिए 23,550-23,600 और फिर 23,450 पर सपोर्ट है। इसके लिए 23,800-23,850 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि 54,000-54,200 अब पहाड़ जैसा लेवल नहीं है। सबसे अहम सपोर्ट 52,700-52,800 पर है।
बाजार में इस समय सिर्फ इंट्राडे स्ट्रैटेजी चल रही है। पोजीशन लेकर जाना जुआ खेलने जैसा है। निफ्टी एक रेंज में है,स्टॉक स्पेसिफिक मौके हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।