Trading Strategy : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में गैप-अप नहीं टिका। निफ्टी ऊपरी स्तरों से 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23650 के करीब आ गया। बैंक निफ्टी ऊपर से 750 प्वाइंट फिसला। RIL,भारती, इंफोसिस और HUL ने दबाव बनाया है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप अच्छी तेजी के साथ आउटपर फॉर्म करते दिखे। कैपिटल गुड्स,रियल्टी और डिफेंस शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी रही। तीनों सेक्टर इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़े। रियल्टी में ओबेरॉय और फीनिक्स करीब तीन परसेंट चढ़े। साथ ही केमिकल और कंज्यूमर ड्यूरेबल में भी रौनक रही वहीं IT, FMCG और NBFCs शेयरों में हल्का दबाव दिखा।
