Get App

Trading Strategy: कल का हाई निकला तो कितना भागेगा निफ्टी, अनुज सिंघल से जानें आखिर क्या है बाजार ट्रेंड

Trading Strategy: अनुज सिंघल ने कहा बाजार में इस समय 2 तरीके के शेयरों पर फोकस करें। मोमेंटम के लिए SL के साथ कमोडिटीज शेयरों को खरीदें , लेकिन पोर्टफोलियो में स्थिरता के लिए अच्छे बैंक, ऑटो, NBFCs शेयरों को गिरावट में खरीदें। बाजार अभी भी लार्जकैप शेयरों का ही है। इस साल सबसे ज्यादा मोमेंटम निफ्टी में ही रहने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 9:05 AM
Trading Strategy: कल का हाई निकला तो कितना भागेगा निफ्टी, अनुज सिंघल से जानें आखिर क्या है बाजार ट्रेंड
Trading Strategy : अनुज सिंघल की राय है कि बाजार का ट्रेंड अभी भी गिरावट में खरीदारी का है। अगर निफ्टी ने कल का हाई निकाला तो एक और बड़ी रैली संभव है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल क्लोजिंग में भी हमारा नजरिया था कि तेजी बरकरार है और ऐसी मार्केट आपको रोज एक लॉजिकल SL देती है। पिछले दिन के निचले स्तर को SL लेकर पोजीशन में बने रहें। कल हमारा SL 26,150 था, आज वो 26,210 होगा। कल एक और अच्छी बात हुई– डाटा काफी बेहतर रहा। कल स्क्रीन देखकर लग रहा था FIIs की बड़ी बिकवाली होगी। FIIs के वॉल्यूम पिक अप हुए लेकिन बिकवाली नाम मात्र की हुई। हालांकि वॉल्यूम अभी भी 100% लेवल पर नहीं हैं।

बाजार: आज के संकेत

अमेरिका के वेनेजुएला वाले एक्शन का ripple effect देखने को मिला। US की तेल कंपनियों के शेयरों में बड़ी रैली हुई, डाओ जोंस इसके लिए ज्यादा चला। आज फिर से कमोडिटी बाजार में तहलका मचा है। गोल्ड, चांदी और कॉपर में फिर से बड़ी रैली हुई। कॉपर पहली बार $13,000 के ऊपर निकला चांदी 7% चली, सोना 3% बढ़ा। यहां तक कि क्रूड भी $2 डॉलर भागा और $62 के ऊपर आया। क्रूड पर US राष्ट्रपति ट्रंप का बयान भी पॉजिटिव रहा। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में तेल निकासी से कीमतें गिरेंगी। वेनेजुएला तेल भंडार के उपयोग से कीमतें घटेंगी। ये साफ है कि कमोडिटी सुपर साइकल चल रही है। हिंद कॉपर जैसे शेयर अब एंट्री लेवल्स से 60% से ज्यादा ऊपर हैं। अगर आप इन शेयरों में हैं तो बस ट्रेलिंग SL के साथ बने रहें। दोबारा एंट्री के लिए अगली गिरावट का इंतजार कीजिए और शॉर्ट बिल्कुल मत करिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें