Get App

Trading Strategy : बाजार के लिए खतरा कायम, मई की पुट में बने रहें, चुनिंदा शेयरों में अब भी अच्छे मौके

Trading Strategy : 3 दिन के वीकेंड से पहले घबराहट रहेगी। ब्रेंट क्रूड $125 जाकर $122 के नीचे आया है। लेकिन डॉलर-रुपया अभी भी 95 के पार ही है। ऑटो और FMCG शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। रेट सेंसिटिव शेयर भी आज नीचे कारोबार कर रहे हैं। IT और फार्मा में चुनिंदा खरीदारी देखने को मिली है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 3:13 PM
Trading Strategy : बाजार के लिए खतरा कायम, मई की पुट में बने रहें, चुनिंदा शेयरों में अब भी अच्छे मौके
Trading Strategy : 3 दिन के वीकेंड से पहले घबराहट रहेगी। ब्रेंट क्रूड $125 जाकर $122 के नीचे आया है। लेकिन डॉलर-रुपया अभी भी 95 के पार ही है। ऑटो और FMCG शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। रेट सेंसिटिव शेयर भी आज नीचे कारोबार कर रहे हैं। IT और फार्मा में चुनिंदा खरीदारी देखने को मिली है

Trading Strategy : निफ्टी के 23800 तक फिसलने के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निचले स्तरों से निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 24000 के ऊपर आ गया है। बैंक निफ्टी में भी 600 प्वाइंट की रिकवरी देखने के मिली है। डर का इंडेक्स INDIA VIX में भी ठंडा हुआ है। कच्चे तेल के 126 डॉलर तक उछलने और आयातकों की ओर से डिमांड बढ़ने से रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में 40 पैसे का दबाव देखने को मिल रहा है। एक डॉलर का भाव 95 रुपये 33 पैसे तक फिसला है।

मेटल और सरकारी बैंकों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब दो फीसदी फिसले हैं। मेटल में नाल्को,APL अपोलो और टाटा स्टील 3-4 फीसदी फिसले हैं। साथ ही रियल्टी, NBFCs,FMCG और ऑटो शेयरों में भी दबाव दिखा है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल और रणनीति पर सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने अपनी राय रखी।

बाजार: निचले स्तरों से सुधरा

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार निचले स्तरों से सुधरा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ने शॉर्ट के लक्ष्य हासिल किए। निफ्टी ठीक 23800 से और बैंक निफ्टी 54500 से पलटा। यही 2 स्तर आज सुबह हमने बताए थे। लेकिन बाजार के लिए खतरा टला नहीं है। 3 दिन के वीकेंड से पहले घबराहट रहेगी। ब्रेंट क्रूड $125 जाकर $122 के नीचे आया है। लेकिन डॉलर-रुपया अभी भी 95 के पार ही है। ऑटो और FMCG शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। रेट सेंसिटिव शेयर भी आज नीचे कारोबार कर रहे हैं। IT और फार्मा में चुनिंदा खरीदारी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें