Get App

Trading Strategy : बाजार का बड़ा ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव, निफ्टी के लिए 25550-25650 की रेंज में बड़ा रेजिस्टेंस

Trading Strategy : सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज एक और रेंज वाला दिन है। बाजार आज भी उसी रेंज में है। निफ्टी बार-बार 10 DEMA के नीचे आ रहा है। बड़ा सवाल ये है कि क्या हम 20 DEMA की ओर जा रहे हैं। मार्केट ब्रेथ आज भी खराब नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2025 पर 2:43 PM
Trading Strategy : बाजार का बड़ा ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव, निफ्टी के लिए 25550-25650 की रेंज में बड़ा रेजिस्टेंस
Trading Strategy : निफ्टी और बैंक निफ्टी पर अपनी रणनीति बताते हुए अनुज ने कहा कि इसके लिए सपोर्ट जोन 25,300-25,350 पर है। निफ्टी के लिए बड़ा सपोर्ट 25,150-25,200 पर है

Trading Strategy : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों फ्लैट कारोबार कर रहे हैं। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। कमजोर कमेंट्री और ब्रोकरेज डाउनग्रेड से TRENT का शेयर 11 फीसदी टूटा है। यह स्टॉक निफ्टी और वायदा का टॉप लूजर बना है। उधर UBS की बुलिश रिपोर्ट से OMCs शेयरों में खरीदारी है। BPCL करीब 3 फीसदी भागा है। इस बीच बिजनेस अपडेट के बाद बजाज फाइनेंस करीब 1.5 फीसदी चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। पहली तिमाही में कंपनी के AUM में 25 फीसदी का उछाल आया है। उधर अच्छे Q1 अपडेट से मैरिको का शेयर लाइफ हाई पर पहुंच गया है।

बाजार: अब क्या?

ऐसे में बाजार में क्या हो रणनीति, इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज एक और रेंज वाला दिन है। बाजार आज भी उसी रेंज में है। निफ्टी बार-बार 10 DEMA के नीचे आ रहा है। बड़ा सवाल ये है कि क्या हम 20 DEMA की ओर जा रहे हैं। मार्केट ब्रेथ आज भी खराब नहीं है।

सीमित दायरे वाला बाजार

अनुज ने आगे कहा कि ये एक सीमित दायरे वाला बाजार है। अमूमन रेंज टूटने के बाद एक बड़ी चाल आती है। अब ये नहीं पता कि ब्रेकआउट आएगा या ब्रेकडाउन। बाजार का बड़ा ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है। बस दिक्कत ये है कि तिमाही अपडेट मिलेजुले हैं। खराब अपडेट के चलते आज ट्रेंट ने काफी मूड खराब किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें