Trading Strategy: अब कुछ रिस्क लेने का वक्त, खरीदें और पहले बेस के ऊपर हर गिरावट में खरीदें

Stock Market Strategy: वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 54724-54848 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55020-55178/55289 पर है। इसके लिए पहला बेस 54229-54384 पर और बड़ा बेस 53810-54070 पर है। निफ्टी बैंक अच्छा चला है। 20 DEMA टेस्ट हुआ है। 54500 कॉल राइटर्स/10 DEMA जोन के ऊपर बंद हुआ है

अपडेटेड Sep 11, 2025 पर 10:01 AM
Story continues below Advertisement
Trading Strategy:वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 54724-54848 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55020-55178/55289 पर है। इसके लिए पहला बेस 54229-54384 पर और बड़ा बेस 53810-54070 पर है

Stock Market Strategy : 11 सितंबर को बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही है। फिलहाल निफ्टी 7.75 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24975 के आसपास और सेंसेक्स 29.21 अंक यानी 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 81,460 के आसपास दिख रहा है। ऐसे में निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25060-25110 पर और अगला बड़ा रजिस्टेंस 25166-25213/25266 पर है। इसके लिए पहला बेस 24871-24908 पर और बड़ा बेस 24775-24825 पर है।

उन्होंने आगे कहा कि कल 24800 पार हो गया। क्लोजिंग भी ठीक थी, 25000 पार होना बाकी है, तभी शॉर्ट कवरिंग होगी। FIIs आंकड़े लगातार दूसरे दिन सुधरे है। इंडेक्स खरीदा गया है। नेट शॉर्ट अब 1.86 लाख पर है। FIIs ने 24900-24800 और 25000 की भी पुट बेची है। इससे भरोसा बढ़ा है। 25000 पुट में भारी OI जुड़ा है। इंडेक्स ऊपर जाने को तैयार दिखता है। बड़ी रुकावट पहला रजिस्टेंस (25060-25110)/शुक्रवार का हाई/राइटर्स जोन है। अब कुछ रिस्क लेने का वक्त है। खरीदें और पहले बेस के ऊपर हर गिरावट में खरीदें। पहले रजिस्टेंस पर ट्रेड चेक करें, पार हुआ तो कुछ मुनाफावसूलें या गिरावट का इंतजार करें। 25110 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग संभव, निफ्टी 25166-25213-25266 जोन तक जा सकता है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति


वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 54724-54848 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55020-55178/55289 पर है। इसके लिए पहला बेस 54229-54384 पर और बड़ा बेस 53810-54070 पर है। निफ्टी बैंक अच्छा चला है। 20 DEMA टेस्ट हुआ है। 54500 कॉल राइटर्स/10 DEMA जोन के ऊपर बंद हुआ है। 54000 पुट राइटर्स अब बढ़कर 55000 जोन पर आए हैं। PSU बैंक बेस से बाहर निकल रहे हैं, कुछ प्राइवेट बैंक भी अच्छा कर रहे हैं। 54724-54848 जोन पहली रुकावट, खरीदें और पहले बेस के ऊपर हर गिरावट में खरीदें। पहले रजिस्टेंस पर ट्रेड चेक करें, पार हुआ तो 55020/55178 संभव है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 11, 2025 10:01 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।