Trading strategy : दो दिन की तेजी के बाद बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 990.07 अंक या 1.32 प्रतिशत गिरकर 74,283.38 पर और निफ्टी 300.25 अंक या 1.29 प्रतिशत गिरकर 23,006.20 पर कारोबार कर रहा। लगभग 901 शेयरों में बढ़त है। 2678 शेयरों में गिरावट आई है और 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं बाजार में आज क्या हो कमाई की रणनीति।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23461-23533 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23609-23661/23716 पर है। इसके लिए पहला बेस 23166-23232 और बड़ा बेस 22967-23049 पर है। बुधवार को 23450 की ओर 23121-23338 हासिल हुआ,साफ कहा था मुनाफावसूली करें,क्लोजिंग में थोड़ा हल्का हुआ था। निफ्टी फिर से 10DEMA के नीचे बंद हुआ। जियोपोलिटिकल स्थितियां अभी भी चुनौतिपूर्ण हैं,क्रूड की कीमतों में तेज उछाल आया है। बुधवार को अमेरिकी बाजार ने अच्छा किया लेकिन कल गिरावट पर बंद हुआ।
FIIs की कैश में बिकवाली कम हुई,इंडेक्स में खरीदारी रही,शॉर्ट भी कवर हुए,अब नेट शॉर्ट घटकर 2.38 लाख पर हैं। बुधवार के स्विंग और बड़े कॉल OI प्लेसमेंट को देखते हुए सबसे पास का रजिस्टेंस 23461/23533 पर है। अगली बाधा 23716-800 पर होगी और यह सिर्फ तभी होगा जब क्रूड में गिरावट आएगी। चुनौतिपूर्ण सेटअप को देखते हुए क्रूड में गिरावट की उम्मीद,लेकिन इसके बाद बेस-1 अहम होगा। जब तक बेस-1 बचा है तब तक कंट्रोल्ड डिप संभव है,इसके नीचे फिर बेस-2 दिख सकता है।
आज फ्राइडे फैक्टर के मद्देनजर 23049-22967 का जोन काफी अहम होगा। अगर बेस-2 (23049-22967) टूटा तो भारी दबाव में नीचे की ओर 22810/22741 भी संभव है। 22967 के नीचे इस रेंज का स्विंग लो 22500 फिर से दिख सकता है।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53907-54110 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54326-54517/54716 पर है। इसके लिए पहला बेस 53388-53517 और बड़ा बेस 52832-53112 है। बुधवार को रजिस्टेंस-1 जोन पार करने के बाद निफ्टी बैंक में 10DEMA हासिल हुआ। फिलहाल 54000 (10DEMA) सबसे बड़ा कॉल राइटर्स का जोन है। क्रूड में तेजी बैंकों के लिए खराब नहीं है, खासकर PSU बैंकों के लिए फायदेमंद है। इस रेंज में सिर्फ 53000 पर पुट राइटिंग, 53500 पर थोड़े कम राइटर्स हैं।
ऐसे में कंट्रोल्ड डिप/रजिस्टेंस-1 पार करने की उम्मीद सिर्फ बेस-1 के ऊपर ही होगी। अगर बेस-1 (53517-488) टूटा तो बैंक निफ्टी बेस-2 के लिए तैयार होगा। इसी हिसाब से ट्रेड करें। फिलहाल आंकड़ों में 52832 दिख रहा है,नीचे की ओर और लेवल तभी दिखाई देंगे जब 52832 आएगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।