Trading strategy : दो दिन की तेजी के बाद बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 990.07 अंक या 1.32 प्रतिशत गिरकर 74,283.38 पर और निफ्टी 300.25 अंक या 1.29 प्रतिशत गिरकर 23,006.20 पर कारोबार कर रहा। लगभग 901 शेयरों में बढ़त है। 2678 शेयरों में गिरावट आई है और 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं बाजार में आज क्या हो कमाई की रणनीति।
