Trading Strategy : निफ्टी 50 ने कल अपनी शुरुआती गिरावट की लगभग पूरी भरपाई कर ली और कारोबारी सत्र के अंत में सपाट स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 24,400 पर स्थित अपने सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब रहा है। ऐसे में इंडेक्स 24,500-24,600 जोन की ओर बढ़ सकता है। यदि यह ऐसा करने में विफल रहता है, तो फिर ये नीचे की तरफ 24,200 की और जाता दिख सकता है। बैंक निफ्टी भी 51,000 अंक के ऊपर जाने का प्रयास कर सकता है, क्योंकि मोमेंटम इंडिकेटर आरएसआई थोड़ा ओवरसोल्ड दिख रहा है। हालांकि, जानकारों के मुताबिक किसी करेक्शन की स्थिति में यह 50,500 पर सपोर्ट ले सकता है। ये सपोर्ट टूटने पर ये 50,000 अंक के नीचे भी जा सकता है।