Get App

Trending share : सिर्फ 1 बड़ी फिल्म के दम पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ये शेयर, जरा संभलकर!

Buzzing stocks : कंपनी के फाइनेंशियल्स दमदार नहीं दिख रहे हैं। इसका ROCE 8 फीसदी और डेट/इक्विटी रेश्यो 6.43 गुना है। कंपनी का मार्केट कैप 5286 करोड़ रुपए है। वहीं, वित्त वर्ष 2025 के अंत तक इस पर 4879 करोड़ रुपए का कर्ज था। प्राइम फोकस में बड़े निवेशक भी गायब हैं। DII's की कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 3:21 PM
Trending share : सिर्फ 1 बड़ी फिल्म के दम पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ये शेयर, जरा संभलकर!
कंपनी की ग्रोथ भी कमजोर है। 5 साल से इसकी सालाना आय ग्रोथ 4 फीसदी रही है। कपनी का घाटा एक बड़ा सिरदर्द है। कंपनी ने 12 साल में 9 बार घाटा दर्ज किया है

Trending stocks : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शेयर का काफी ज्यादा फोकस में है। इस शेयर ने तीन महीने में 80 फीसदी की दौड़ लगाई है। एक बड़ी फिल्म प्रोडक्शन से कंपनी की किस्मत पलटने की बातें हो रही हैं। सवाल यह है कि इसकी तेजी कितनी टिकाऊ नजर आ रही है? सबसे पहले बात कर लेते हैं इस शेयर की तेज रफ्तार पर। प्राइम फोकस का शेयर 1 महीने में 40 फीसदी और 3 महीने में 82 फीसदी भागा है। यह शेयर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है।

प्राइम फोकस में तेजी क्यों?

प्राइम फोकस रामायण फिल्म का प्रोडक्शन कर रही है। कंपनी ने हाल ही में 46 करोड़ शेयरों का प्रेफरेंशियल शेयर अलॉटमेंट किया है। कंपनी की तरफ से रणबीर कपूर को 12.5 लाख प्रेफरेंशियल शेयर अलॉट किए गए है। अब सवाल ये है कि प्राइम फोकस की तेजी कितनी टिकाऊ? क्या एक मूवी इसका कायापलट कर देगी? आइए इसका जवाब खोजते हैं।

प्राइम फोकस: फाइनेंशियल्स नहीं हैं दमदार

प्राइम फोकस के फाइनेंशियल्स दमदार नहीं दिख रहे हैं। इसका ROCE 8 फीसदी और डेट/इक्विटी रेश्यो 6.43 गुना है। कंपनी का मार्केट कैप 5286 करोड़ रुपए है। वहीं, वित्त वर्ष 2025 के अंत तक इस पर 4879 करोड़ रुपए का कर्ज था। प्राइम फोकस में बड़े निवेशक भी गायब हैं। DII's की कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें