Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज क्रॉम्पटन कंज्यूमर, हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, एलेम्बिक फार्मा, ओला इलेक्ट्रिक और ट्रेंट पर नोट जारी किए हैं। इसके चलते आज 26 सितंबर को कारोबार के दौरान ये शेयर फोकस में बने हुए हैं। ब्रोकरेज ने Trent, Ola Electric और Crompton Consumer में खरीदारी की राय दी है। जबकि ALEMBIC PHARMA, Tech Mahindra पर होल्ड की रेटिंग दी है। आइए जानते हैं कि एनालिस्ट्स ने इन शेयरों को लेकर क्या टारगेट प्राइस दिए हैं-
सिटी ने TRENT पर Buy कॉल दी है और इसके लिए 9250 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिटी का कहना है कि सिंगल से मल्टी-फॉर्मेट में आने से रेवेन्यू CAGR बढ़ा है।FY19-24 के दौरान रेवेन्यू CAGR 36% बढ़ा है। मल्टी-कैटेगरी में फैशन, लाइफस्टाइल, किराना जैसे बिजनेस है। FY24-27 के दौरान रेवेन्यू 41%, EBITDA 44% बढ़ा। सप्लाई चेन, वेस्टसाइड, जूडियो से कंपनी को फायदा मिलेगा। MISBU, Samoh, MAS JV पायलट प्रोजेक्ट का विस्तार संभव है। कंपनी पैन-एशिया हाई-कन्विक्शन फोकस लिस्ट में शामिल हुआ।
2. Crompton Consumer पर नोमुरा की राय
घरेलू ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने स्टॉक पर "Buy" कॉल दी है और इसके लिए 498 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। नोमुरा का कहना है कि सभी सेगमेंट्स में प्रीमियमाइजेशन पर फोकस बरकरार है। लंबी अवधि में पंखों की एफिशिएंसी को लेकर सरकार के रेगुलेशन से मार्केट को बूस्ट मिलेगा। मजबूत प्रीमियमाइजेशन पुश से मार्केट शेयर बढ़ेगा और मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है। मॉडर्न ट्रेड और ई-कॉमर्स जैसे वैकल्पिक चैनल पर भी फोकस रहा। Butterfly को लेकर मैनेजमेंट ने कहा कि रीस्ट्रक्चरिंग लगभग खत्म हो चुका है। दूसरी छमाही में रेवेन्यू ग्रोथ बढ़ने का अनुमान है।
3. Ola Electric पर HSBC की राय
एचएसबीसी ने Ola Electric पर "Buy" कॉल दी है और इसके लिए 140 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है।एचएसबीसी का कहना है कि ज्यादातर सर्विस स्टेशन पर सर्विस रिक्वेस्ट की भरमार है।कंपनी स्थित सुधारने के लिए कई पहल पर काम कर रही है । सर्विस क्वॉलिटी में सुधार की जरूरत है।
4. ALEMBIC PHARMA पर HSBC की राय
ब्रोकरेज फर्म HSBC ने ALEMBIC PHARMA पर "Hold" कॉल दी है और शेयर का टारगेट प्राइस 1010 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 1130 रुपये प्रति शेयर किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि US फाइलिंग्स की क्वॉलिटी में सुधार के लिए और भी कंस्ट्रक्टिव होगी। लंबी अवधि में अमेरिका में बिक्री ग्रोथ पर जोखिम अलग-अलग प्रोडक्ट्स के जरिए कम होगा।
5. Tech Mahindra पर HSBC की राय
एचएसबीसी ने टेक महिंद्रा पर "Hold" की राय दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी के लिए नॉन-टेल्को क्लाइंट बेस में भरपूर संभावनाएं नजर आ रही है। टेलीकॉम आउटलुक को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। लेकिन पिरामिड एडजस्टमेंट पर मार्जिन विस्तार निर्भर करेगा। हाल की तेजी के बाद स्टॉक कुछ समय के लिए दायरे में रह सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने शेयर पर 1600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट भी दिया है ।
6. Hero MotoCorp पर UBS की राय
यूबीएस ने हीरो मोटोकॉर्प पर Sell की कॉल दी है और स्टॉक के लिए 3350 रुपये का टारगेट सेट किया है। यूबीएस का कहना है किहोलसेल वॉल्यूम और फेस्टिव सेल की उम्मीद से रिटेल अंडरपरफॉर्मेंस से उबरने का मौका होगा। फेस्टिव सीजन की मजबूती पूरे साल के परफॉर्मेंस में अभी नहीं जुड़ी है। कई लॉन्च के बाद भी रिटेल मार्केट शेयर में फिसला है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।