Top F&O Calls: सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल नई ऊंचाई के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में पॉलीकैब, वोडाफोन आइडिया, जीएमआर एयरपोर्ट्स, क्रॉम्प्टन, पीवीआई आयनॉक्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं मणप्पुरम फाइनेंस, पीआई इंडस्ट्रीज, एसीसी, एचडीएफसी एएमसी, श्री सीमेंट के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा महानगर गैस, जीएनएफसी, वेदांता, पीएनबी और परसिस्टेंट सिस्टम्स में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि इप्का लैब्स, ओएनजीसी, पेट्रोनेट एलएनजी, एशियन पेंट्स और रिलायंस के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
