Trent Q2 Results: टाटा ग्रुप की 'ट्रेंट' का मुनाफा ₹490 करोड़ के पार, फैशन ब्रांड Zudio ने रचा इतिहास!

Trent Q2 Results: टाटा ग्रुप की रिटेल दिग्गज 'ट्रेंट लिमिटेड' ने दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹490 करोड़ का नेट प्रॉफिट और ₹5,788 करोड़ का राजस्व दर्ज किया है। कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन और एबिटडा ने विश्लेषकों के अनुमानों को पछाड़ दिया। इसके साथ ही, वैल्यू-फैशन ब्रांड जुडियो ने 1,000वें स्टोर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 5:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन और एबिटडा ने विश्लेषकों के अनुमानों को पछाड़ दिया

Trent Ltd Q2 FY27 Results: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी 'ट्रेंट लिमिटेड' ने सितंबर तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने रेवेन्यू और मुनाफे में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। तिमाही नतीजों के साथ कंपनी ने एक बड़ा कीर्तिमान भी स्थापित किया है। ट्रेंट के लोकप्रिय वैल्यू-फैशन ब्रांड जुडियो (Zudio) ने अपना 1,000वां स्टोर खोलकर ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल कर लिया है।

ट्रेंट Q2 नतीजे के प्रमुख आंकड़े

सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) 8.6% बढ़कर ₹490 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹451 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 22.5% बढ़कर ₹5,788 करोड़ पर पहुंच गया, जो बीते वर्ष की समान अवधि में ₹4,724 करोड़ था। मर्चेंडाइज बिक्री से मिलने वाला रेवेन्यू भी 23% बढ़ा।


ऑपरेटिंग लेवल  पर EBITDA 29.6% उछलकर ₹1,054 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹813 करोड़ था। कंपनी का मार्जिन 120 बेसिस पॉइंट्स (bps) सुधरकर 18.2% हो गया, जो पिछले साल 17% था।

काइसे रहे थे ट्रेंट के पिछले नतीजे

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1) में भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन बनाए रखा है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही(H1 FY27) में कंपनी का कुल रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹11,454 करोड़ हो गया, जो H1 FY26 में ₹9,505 करोड़ था।

इससे पहले पहली तिमाही (Q1) में ट्रेंट का शुद्ध लाभ 26% बढ़कर ₹532 करोड़ और रेवेन्यू 18.5% बढ़कर ₹5,666 करोड़ रहा था, जिसमें 19.6% का एबिटडा मार्जिन दर्ज किया गया था।

Zudio ने छुआ 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा

ट्रेंट के रिटेल पोर्टफोलियो का तेजी से विस्तार जारी है। 30 सितंबर 2026 तक ट्रेंट के पास 'वेस्टसाइड', 'जुडियो' (Zudio) और अन्य लाइफस्टाइल ब्रांड्स को मिलाकर कुल 1,342 स्टोर्स का नेटवर्क हो गया है। सितंबर तिमाही (Q2 FY27) के दौरान कंपनी ने नेट बेसिस पर 10 नए वेस्टसाइड और 17 नए जुडियो स्टोर्स जोड़े। H1 FY27 के दौरान कुल 11 वेस्टसाइड और 36 नए जुडियो स्टोर्स नेटवर्क में शामिल किए गए हैं।

आज के कारोबार में कैसा रहा शेयर का हाल?

तिमाही नतीजों के ऐलान से ठीक पहले गुरुवार, 29 अक्टूबर को BSE पर ट्रेंट का शेयर मामूली गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर 1.44% (₹42) टूटकर ₹2,866 के स्तर पर बंद हुआ।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।