Get App

Trent Q2 Results: टाटा ग्रुप की 'ट्रेंट' का मुनाफा ₹490 करोड़ के पार, फैशन ब्रांड Zudio ने रचा इतिहास!

Trent Q2 Results: टाटा ग्रुप की रिटेल दिग्गज 'ट्रेंट लिमिटेड' ने दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹490 करोड़ का नेट प्रॉफिट और ₹5,788 करोड़ का राजस्व दर्ज किया है। कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन और एबिटडा ने विश्लेषकों के अनुमानों को पछाड़ दिया। इसके साथ ही, वैल्यू-फैशन ब्रांड जुडियो ने 1,000वें स्टोर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है

Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 5:04 PM
Trent Q2 Results: टाटा ग्रुप की 'ट्रेंट' का मुनाफा ₹490 करोड़ के पार, फैशन ब्रांड Zudio ने रचा इतिहास!
कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन और एबिटडा ने विश्लेषकों के अनुमानों को पछाड़ दिया

Trent Ltd Q2 FY27 Results: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी 'ट्रेंट लिमिटेड' ने सितंबर तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने रेवेन्यू और मुनाफे में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। तिमाही नतीजों के साथ कंपनी ने एक बड़ा कीर्तिमान भी स्थापित किया है। ट्रेंट के लोकप्रिय वैल्यू-फैशन ब्रांड जुडियो (Zudio) ने अपना 1,000वां स्टोर खोलकर ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल कर लिया है।

ट्रेंट Q2 नतीजे के प्रमुख आंकड़े

सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) 8.6% बढ़कर ₹490 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹451 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 22.5% बढ़कर ₹5,788 करोड़ पर पहुंच गया, जो बीते वर्ष की समान अवधि में ₹4,724 करोड़ था। मर्चेंडाइज बिक्री से मिलने वाला रेवेन्यू भी 23% बढ़ा।

ऑपरेटिंग लेवल  पर EBITDA 29.6% उछलकर ₹1,054 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹813 करोड़ था। कंपनी का मार्जिन 120 बेसिस पॉइंट्स (bps) सुधरकर 18.2% हो गया, जो पिछले साल 17% था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें